Stock In News: खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है भरपूर एक्शन, हो सकती है तगड़ी कमाई

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर

अपडेटेड Jun 29, 2022 पर 9:48 AM
खबरों के दम पर इन शेयरों में दिख सकता है दमदार एक्शन

Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

ONGC, OIL, HOEC पर फोकस

कच्चे तेल में लगातार तीसरे दिन उछाल देखने को मिल रहा है। भाव 118 डॉलर के पार निकला है। G7 देशों की बैठक में प्रोडक्शन बढ़ाने पर सहमति नहीं बढ़ने से दबाव बना हुआ है। ONGC, HOEC जैसे शेयरों में एक्शन दिख सकता है।

TATA STEEL पर फोकस


कंपनी का फोकस हर साल $1 Bn कर्ज घटाने पर है। कंपनी ने कहा है कि विस्तार को देखते हुए कर्ज मुक्त होने की कोई योजना नहीं है। कंपनी की सालाना 10-12000 करोड़ रुपये कैपेक्स योजना है। घरेलू कारोबार पर ज्यादा कैपेक्स होगा जबकि विदेशी कारोबार पर अतिरिक्त कैपेक्स की योजना नहीं होगा। कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता 20 Mn/टन से बढ़ाकर 30-40 Mn/टन करने का लक्ष्य रख रही है। यूरोप और UK में विस्तार की कोई योजना नहीं है। रूस-यूक्रेन जंग से यूरोप में स्टील की कीमतों को सपोर्ट मिला है। यूरोप और UK कारोबार में मजबूत EBITDA ग्रोथ संभव है। कंपनी का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले यूरोप कारोबार मजबूत रहेगा।

फोकस में ACRYSIL

क्वॉर्ट्स किचन सिंक की प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाई है। क्षमता सालाना 8.4 लाख यूनिट से बढ़ाकर 10 लाख यूनिट की है।

ROUTE MOBILE पर फोकस

बोर्ड ने 120 करोड़ के शेयर बायबैक को मंजूरी दी है। 1700 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बायबैक होगा।

M&M फोकस में

M&M ने अपेन इन्वेस्टर डे पर कहा है कि ऑटो सेक्टर में मजबूत डिमांड दिख रही है। सप्लाई में उतार-चढ़ाव के हालात बने रहेगे। फार्म मशीनरी आगे बेहतर ग्रोथ की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय फार्म सब्सिडियरी का RoE लक्ष्य 18% है। कॉस्ट घटाने और कैपिटल एलोकेशन पर फोकस रहेगा। कंपनी की 4 SUVs की बुकिंग 1.70 लाख से ज्यादा है। थ्री-व्हीलर इलेक्ट्रिक में 73% हिस्से के साथ मार्केट लीडर है। घाटे वाले कारोबार और सब्सिडियरी की समीक्षा होगी।

इस साल 16 कंपनियां IPO से 40,311 करोड़ जुटा चुकी हैं, पिछले साल से 43 फीसदी ज्यादा, यहां जानिए पूरी डिटेल

फोकस में चीनी शेयर

सरकार रॉ चीनी के एक्सपोर्ट को मंजूरी दे सकती है।

NAM India पर फोकस

NAM India का शेयर सितंबर सीरीज से F&O से बाहर होगा । एलेंबिक और स्ट्राइड्स फार्मा जुलाई सीरीज से बाहर होंगे।

SIS BM पर फोकस

बोर्ड बैठक में आज शेयर बायबैक पर विचार संभव है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।