Stock In News: खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है भरपूर एक्शन, हो सकती है तगड़ी कमाई

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर

अपडेटेड Jul 11, 2022 पर 9:30 AM
खबरों के दम पर इन शेयरों में दिख सकता है भरपूर एक्शन

Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

फोकस में हिमाद्री स्पेशियलिटी

प्रोमोटर्स ने फैमिली सेटलमेंट एग्रीमेंट किया है। BLC परिवार का मैनेजमेंट अधिकार खत्म हुआ है। शेयर पिछले हफ्ते 38% उछला है।


HINDUSTAN AERONAUTICS का करार

HAL और Safran के बीच हेलीकॉप्टर इंजन के लिए करार किया गया है। कंपनी नई ज्वाइंट वेंचर के तहत हेलीकॉप्टर इंजन बनाएगी।

TATA MOTORS पर फोकस

कंपनी ने 0.55% तक गाड़ियों के दाम बढ़ाए है। बढ़ी हुई कीमतें 9 जुलाई से लागू होगी। कंपनी ने लागत बढ़ने की वजह से गाड़ियों के दाम बढ़ाए है।

TCS के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे, जानिये 8 दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों की स्टॉक पर निवेश राय और उनके टारगेट

फोकस में INDIGO

8 और 9 जुलाई को एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस टेक्नीशियन ने छुट्टी ली है। दिल्ली, हैदराबाद में बड़ी संख्या में छुट्टी ली। कम वेतन के विरोध में टेक्नीशियन्स ने छुट्टी ली है।

फोकस में अरविंदो फार्मा

ET में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक Eugia Pharma को बेचने का सौदा रद्द किया है। वैल्युएशन में फर्क की वजह से सौदा रद्द करने का फैसला किया है। Blackstone, Barings PE खरीदारों की रेस में थे। प्रोमोटर 26000 करोड़ रुपये से 30000 करोड़ रुपये का वैल्युएशन देख रहे थे। 8-10% हिस्से के लिए 2600-3000 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश होना था। प्रोमोटर नए निवेशकों को 15-20% हिस्सा बेचना चाहते थे। 25% अतिरिक्त हिस्से के लिए ओपन ऑफर आना था।

MARKSANS PHARMA का बायबैक

60 रुपये प्रति शेयर पर बायबैक प्राइस तय किया है। कंपनी मौजूदा भाव से 20% प्रीमियम पर बायबैक प्राइस है। कुल 60 करोड़ रुपये का बायबैक करेगी।

फोकस में जाइडस लाइफ

भारतीय बाजार में डायबिटीज की दवा Sitaglyn + Siglyn उतारी है। जेनरिक वर्जन Merck की मूल दवा से 60% सस्ता है। दुनिया भर में मूल दवा का 62% मार्केट कैप है।

फोकस में CCL प्रोडक्ट

CCL ने फ्रोजन प्लांट बेस्ड मीट प्रोडक्ट लॉन्च किया है।

फोकस में लेमन ट्री

गोवा के अंजुना में 51 कमरों के होटल के लिए लाइसेंस एग्रीमेंट किया है।

फोकस में DR REDDY'S

US में Fesoterodine Fumarate दवा लॉन्च करेगी। दवा का इस्तेमाल ओवरएक्टिव ब्लैडर के इलाज में किया जाएगा।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।