शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
फोकस में IDFC, IDFC FIRST BANK
IDFC और IDFC FINANCIAL HOLDING के मर्जर को सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। ये सैद्धांतिक मंजूरी IDFC के बोर्ड से मिली है। मर्जर और वैल्युएशन पर कॉरपोरेट रीस्ट्रक्चरिंग कमिटी प्रस्ताव तैयार करेगी। आज से वायदा में IDFC का शेयर शामिल हुआ।
फोकस में BIOCON
Biocon Biologics और Viatris ने Sanofi के खिलाफ पेटेंट विवाद जीता है। कई तरह के Lantus Device Patents परविवाद था । Biocon Biologics और Viatris ने Lantus का बायोसिमिलर वर्जन लॉन्च किया है।
फोकस में POWERGRID
Power Grid हरियाणा के मानेसर में डाटा सेंटर बनाएगी। कंपनी डाटा सेंटर पर 322 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
RBL BANK पर फोकस
MD & CEO की नियुक्ति के लिए कमिटी का गठन किया गया है।
ADANI ENT पर फोकस
Ganga Expressway रोड प्रोजेक्ट के लिए नई सब्सिडियरी बनाई गई है। HURPL- Hardoi Unnao Road Private Ltd सब्सिडियरीबनाई गई है। कंपनी बदायूं से प्रयागराज तक 464 km 6 लेन रोड का निर्माण करेगी।
DB REALTY पर फोकस
4 जनवरी को बोर्ड बैठक में फंड जुटाने पर विचार होगा। प्राइवेट प्लेसमेंट और प्रोमोटर को शेयर जारी करने पर विचार होगा।
फोकस में PB FINTECH
बोर्ड ने Policy Bazar में 700 करोड़ रुपयेमें निवेश को मंजूरी दी है। Paisa Bazar में भी 300 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी मिली है। कई चरणों में निवेश किया जाएगा।
फोकस में INDIGO
EGM में अर्टिकल ऑफ एसोसिएशन में बदलाव मंजूर किया गया है। शेयरहोल्डर्स ने बहुमत से प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। प्रोमोटर की शेयर बिक्री पर पहले इनकार का अधिकार लागू नहीं होगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।