Stock in news- खबरों के दम पर ये शेयर कराएंगे जोरदार कमाई, इनसे हरगिज ना चूके नजर

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर.

अपडेटेड Jan 07, 2022 पर 8:47 AM
Story continues below Advertisement
खबरों वाले शेयर , जिनमें दिख सकता है भरपूर एक्शन

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

RELIANCE RETAIL

RELIANCE RETAIL ने 20 करोड़ डॉलर में Dunzo में 25.8% हिस्सा खरीदा है। Dunzo देश की दिग्गज Quick Commerce कंपनी है। RRVL की डायरेक्टर ISHA AMBANI ने कहा Hyperlocal Delivery Network को मिलेगा बढ़ावा । उन्होने कहा कि Dunzo का प्रदर्शन बेहद आकर्षक है। भारत में Dunzo का दायरा बढ़ाना चाहते हैं। इससे Consumption Patterns तेजी से Online में शिफ्ट होगा और Reliance Retail के ग्राहकों को सुविधा मिलेगी।

फोकस में TITAN


सभी कंज्यूमर कारोबार में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। पिछले साल के मुकाबले 36% ज्यादा ग्रोथ रही है । अक्टूबर और नवंबर में ज्वेलरी डिमांड बढ़ी है। वहीं कोविड से पहले के मुकाबले टिकट साइज 15% ज्यादा रही है।

फोकस में GODREJ CONSUMER PRODUCTS

कंपनी की सेल्स ग्रोथ 7 से 9% संभव है। तिमाही आधार पर मार्जिन में सुधार संभव है। वही सालाना आधार पर मार्जिन में दबाव देखने को मिल सकता है। कच्चे माल की ऊंची कीमतों का असर दिखेगा। मार्केटिंग के बढ़ते खर्च का भी असर संभव है।

फोकस में UJJIVAN SFB

सालाना आधार पर 4800 करोड़ रुपये के लोन बांटे है जो 120% ज्यादा है। वहीं तिमाही आधार पर 54% ज्यादा लोन दिए है जबकि सालाना आधार पर CASA रेश्यो 18% से बढ़कर 26% पर रहा है जबकि कलेक्शन एफिशिएंसी 112% रही है। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर NPA में थोड़ी कमी आई है और 11.2% से घटकर 10.5% पर रह सकता है।

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

फोकस में MACROTECH DEVELOPERS

सालाना आधार पर प्री-सेल्स 40% बढ़कर 2608 करोड़ रुपये रही है। पिछली 12 तिमाहियों में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। कलेक्शन 44% बढ़कर 2127 करोड़ रुपये रहा है। वहीं कंपनी का भारतीय कारोबार का कर्ज घटकर 9925 करोड़ रुपये पर रहा है ।

फोकस में GUJARAT PIPAVAV PORT

सालाना आदरा पर कार्गो वॉल्यूम 21% घटा है जबकि तिमाही आधार पर यह फ्लैट रहा है। वहीं ड्राई बल्क में 13% की गिरावट आई है जबकि तिमाही आधार पर ड्राई बल्क में 54% की गिरावट देखने को मिली है। वहीं सालाना आधार पर लिक्विड कार्गो 41% बढ़ा है।

फोकस में NCL INDUSTRIES

साल -दर - साल आधार पर सीमेंट प्रोडक्शन और डिस्पैच में 11% की कमी रही है।

फोकस में HINDUJA GLOBAL SOLUTIONS

Baring को हेल्थकेयर कारोबार 8940 करोड़ में बेचने का सौदा पूरा है। 150 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है। कंपनी 1 पर 1 बोनस शेयर भी देगी।

फोकस में AMARA RAJA BATTERIES

तिरुपति और चित्तूर के प्लांट पर राहत नहीं है। आंध्र प्रदेश HC का प्लांट बंदी जारी रखने का आदेश है। प्रदूषण बोर्ड ने प्लांट बंद करने का आदेश दिया था।

HCL TECHNOLOGIES पर फोकस

जर्मनी की IT कंपनी Gesellschaft में 51% हिस्सा खरीद प्रक्रिया पूरी की है।

GM BREWERIES

कंपनी की बोर्ड बैठक आज होगी और इस बैठक में कंपनी Q3 नतीजे जारी करेगी।

INFO EDGE पर फोकस

कंपनी की बोर्ड बैठक में अंतरिम डिविडेंड पर विचार होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।