Stock In News: खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है भरपूर एक्शन, हो सकती है तगड़ी कमाई

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर

अपडेटेड Jun 07, 2022 पर 10:02 AM
खबरों के दम पर इन शेयरों में दिख सकता है भरपूर एक्शन

Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

फोकस BEML, BEL, HAL, Bharat Dynamics

76,400 करोड़ रुपये के मिलिट्री मॉडर्नाइजेशन को शुरुआती मंजूरी मिली है। डिफेंस एक्विजेशन काउंसिल ने मुहर लगाई है। नेवी के लिए नई पीढ़ी के 8 युद्ध पोत बनाए जाएंगे । युद्ध पोत पर 36,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल, रडार भी खरीदे जाएंगे। घरेलू कंपनियों से खरीदारी पर फोकस बढ़ेगा। HAL को डोनियर एयरक्रॉफ्ट और सुखोई 30 इंजन का ऑर्डर मिला है। डिजिटल कोस्ट गार्ड प्रोजेक्ट को भी मंजूरी मिली है।


फोकस में HDFC / HDFC BANK

HDFC के चेयरमैन दीपक पारेख की शेयरहोल्डर्स को सलाह देते हुए कहा है कि शेयरहोल्डर्स धैर्य बनाए रखें। HDFC-HDFC BANK का मर्जर फायदेमंद है। बैंक के साथ मिलने से हाउसिंग कारोबार 5 साल में दोगुना होगा।

DR LAL PATHLABS पर फोकस

Dr Lal Path Labs के MD ओम मनचंदा का बयान दिया है कि FY23 में कोविड टेस्टिंग से जुड़ी आय में गिरावट की आशंका है। कोरोना वायरस का असर कम रहने से टेस्टिंग कम हुई है। होम टेस्टिंग किट से भी वॉल्यूम पर असर पड़ा है।

NMDC पर फोकस

कंपनी ने लंप, फाइन के दाम घटाए है। लंप ओर की कीमत 4,400 रुपये प्रति टन तय की है। फाइन्स की कीमत 3,310 रुपये टन तय की है।

Share Market Live Update: बाजार के खुलते ही सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 16450 के नीचे, ऑटो, रियल्टी , फाइनेंशियल शेयर फिसले

फोकस में डॉ रेड्डीज

USFDA ने Apotex की सहयोगी Aveva को Suboxone की ANDA मंजूरी दी है। अमेरिका में जेनरिक Suboxone में डॉ रेड्डीज का 18% हिस्सा है।

PSP PROJECTS पर फोकस

कंपनी को 154.89 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। FY22-23 में अब तक 549.62 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले है। गुजरात में मेडिकल कॉलेज के लिए सबसे कम बोली लगाई। कंपनी ने मेडिकल कॉलेज के लिए 615.18 करोड़ रुपये की बोली लगाई।

फोकस में HLE Glascoat

1 शेयर को 5 शेयर में विभाजित करने को बोर्ड की मंजूरी मिली है।

SBI CARDS पर फोकस

बोर्ड ने NCDs के जरिए 2,500 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी दी है।

COAL INDIA पर फोकस

1 साल में पावर कंपनियों को 22.36% ज्यादा कोल डिसपैच किया है।

फोकस में GAIL / IGL / MGL

अमेरिका में नेचुरल गैस की कीमतों में उफान देखने को मिल रहा है। नेचुरल गैस की कीमतें  9.3 डॉलर प्रति यूनिट के साथ भाव 2008 के बाद के सबसे ऊंचे शिखर पर पहुंचे है। क्रूड भी 120 डॉलर के पार निकला है।

 

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।