Get App

शेयर बाजार का कमाई वाला खेल, जिसमें कोई भी जीते लेकिन आप बना सकते हैं पैसा

Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी ने Indian Hotels पर खरीदारी की राय दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2022 पर 12:09 PM
शेयर बाजार का कमाई वाला खेल, जिसमें कोई भी जीते लेकिन आप बना सकते हैं पैसा
खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर

सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर मार्केट के सबसे बड़े शो खिलाड़ी No.1 में 3 नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी, 5Paisa.com के रुचित जैन और Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के बीच मुकाबला हो रहा है। इसमें खिलाड़ी मुकाबला करेंगे और आपकी कमाई हो सकती है। निवेशक खिलाड़ियों द्वारा सुझाये गये स्टॉक्स पर अपनी सूझ-बूझ और समझ के साथ ट्रेड करके मुनाफा कम सकते हैं।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें