Get App

खबरों वाले शेयर, इन पर बनी रहे नजर

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 20, 2018 पर 8:49 AM
खबरों वाले शेयर, इन पर बनी रहे नजर

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

फोकस में सरकारी बैंक

वित्त वर्ष 2019 में सरकारी बैंकों के लिए रीकैपिटलाइजेशन बॉन्ड संभव है। आर्थिक सचिव ने कहा है कि वित्त वर्ष 2019 में 40000 करोड़ रुपये के बॉन्ड आ सकते हैं। आर्थिक सचिव ने आरबीआई से अंतरिम डिविडेड की मांग करने की भी बात कही है। उन्होंने ये भी कहा है कि आरबीआई कैपिटल फ्रेमवर्क पर कमिटी का गठन अंतिम दौर में है। आर्थिक सचिव के मुताबिक वित्त वर्ष 2019 में वित्तीय घाटे का लक्ष्य 3.3 फीसदी है।

एलेम्बिक फार्मा को राहत

यूएसएफडीए जांच के बाद फॉर्म 483 जारी नहीं हुआ है। 17-19 दिसंबर के बीच कंपनी के पानेलव यूनिट की जांच हुई थी।

टाटा मोटर्स बढ़ाएगी कीमत

टाटा मोटर्स जनवरी से गाड़ियों की कीमतें बढ़ाएगी। कंपनी कमर्शियल व्हीकल की कीमत 1-1.5 फीसदी बढ़ाएगी। लागत बढ़ने से गाड़ियों के दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया है। जनवरी से पैसेंजर व्हीकल के दाम भी 40000 रुपये बढ़ेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें