Get App

Stocks in news: खबरों के दम पर आज इन शेयरों में रहेगी हलचल, बनी रहे नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Sputnik V की लॉन्चिंग में थोड़ी देरी हो सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 29, 2021 पर 11:00 AM
Stocks in news: खबरों के दम पर आज इन शेयरों में रहेगी हलचल, बनी रहे नजर

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

HDFC LIFE पर फोकस

Standard Life ब्लॉक डील के जरिए 7 करोड़ शेयर बेचेगी।  Standard Life करीब 3000 करोड़ में  शेयर बेचेगी। ये सौदा 658-678 प्रति शेयर भाव पर हो सकता है। Standard Life मौजूदा 8.5% हिस्से में से 3.5% हिस्सेदारी बेच रही है ।

Taj gvk/Indian hotels /EIH / lemon tree पर फोकस

11,000 टूरिस्ट गाइड को 1 लाख का लोन देने का एलान कल वित्त मंत्री ने किया है। वहीं ट्रैवल एजेंट को 10 लाख तक गारंटीड लोन की सुविधा मिलेगी जबकि 1 मार्च तक 5 लाख टूरिस्ट के लिए वीजा फ्री देने का एलान किया गया है.


NALCO पर फोकस


चौथी तिमाही में NALCO के नतीजे शानदार रहे है। मुनाफा 8 गुना से ज्यादा बढ़ा और आय में 46 परसेंट तो मार्जिन में करीब 22 परसेंट का उछाल देखने को मिला है।  आज IRCTC के नतीजों का बाजार को  इंतजार रहेगा।
 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें