Stocks in news:खबरों के दम पर आज इन शेयरों में रहेगी हलचल, बनी रहे नजर

Business Standard अखबार के हवाले से मिली खबर के मुताबिक Adani Group ने 3 एयरपोर्ट के टेकओवर के लिए वक्त मांगा है।

अपडेटेड Jun 18, 2021 पर 11:49 AM
Story continues below Advertisement

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

SBI CARDS पर फोकस

Carlyle ब्लॉक डील के जरिए  4.8 करोड़ शेयर बेचेगी। ब्लॉक डील की प्राइस रेंज 1002-1041.30 संभव है। कल के बंद भाव पर 1 फीसदी -4.7 फीसदी का डिस्काउंट संभव है।
 
ADANI ENT पर फोकस

Business Standard अखबार के हवाले से मिली खबर के मुताबिक Adani Group ने 3 एयरपोर्ट के टेकओवर के लिए वक्त मांगा है। जयपुर, गुवाहाटी और त्रिवेंद्रम के टेकओवर के लिए वक्त मांगा है। Adani Group ने AAI से दिसंबर तक का वक्त मांगा है। CNBC-आवाज़ ने Adani के Spokesperson से  इस मामले में संपर्क किया लेकिन Adani Group से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला।

फोकस में IT कंपनियां

इस तिमाही में रुपया 1.5 फीसदी कमजोर हुआ है।


POWER GRID  पर फोकस

चौथी तिमाही में अनुमान के मुताबिक  Power Grid के नतीजे रहे।  Revenue 4 फीसदी  तो मुनाफा 6 फीसदी बढ़ा है।  कंपनी ने 3 मौजूदा शेयरों पर एक Bonus शेयर देने का एलान किया है।


NATCO PHARMA  पर फोकस

NATCO Pharma के चौथी तिमाही के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे।  Revenue 27 फीसदी तो मुनाफा 43 फीसदी घटा है। Margin पर भी तगड़ा दबाव दिखा है।

TUBE INVESTMENTS पर फोकस

चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल -दर -साल आधार पर 168 फीसदी बढ़कर 59.7 करोड़ रुपये के मुकाबले 160.4 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 1031 करोड़ रुपये से बढ़कर 2732 करोड़ रुपये पर रही है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।