Get App

Stocks in news:ये हैं आज के चर्चित शेयर, इन पर बनी रहे नजर

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2021 पर 12:12 PM
Stocks in news:ये हैं आज के चर्चित शेयर, इन पर बनी रहे नजर

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

 
बजट में फर्टिलाइजर सब्सिडी की पूरी पेमेंट संभव

CNBC आवाज़ की EXCLUSIVE खबर है कि FERTILISER SECTOR के लिए इस बार का बजट गेम चेंजर हो सकता है। SUBSIDIES की सभी अटकी पेमेंट का भुगतान हो सकता है।

NBFCs के लिए गाइडलाइंस इस हफ्ते

इस हफ्ते आएगी NBFCs के लिए रेगुलेटरी गाइडलाइंस आ सकती हैं। बड़ी कंपनियों के लिए नियम सख्त होंगे। रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा कि NBFCs के गवर्नेंस में सुधार का  काम जारी है। आज NBFC शेयरों पर खास नजर रहेगी।

IRFC: आज खुलेगा IPO,इश्यू प्राइस 25-26 रुपए

प्राइमरी मार्केट में हलचल बढ़ेगी। आज IRFC का IPO खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 25 से 26 रुपए के बीच है। कंपनी ने 31 anchor investors से करीब 1400 करोड़ रुपए जुटाए हैं।

20 जनवरी को INDIGO PAINTS का IPO

20 जनवरी को INDIGO PAINTS का IPO आएगा। इसका प्राइस बैंड 1488 से 1490 रुपए के बीच  है।

इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भर बनने की तैयारी

बजट में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग को बूस्टर देनें के लिए 10,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की स्कीम का एलान संभव है। लैपटॉप, टैबलेट बनाने के लिए इंसेंटिव मिलेगा।  प्रिंटेड सर्किट बोर्ड, स्मार्ट वॉच, एयर बड्स पर भी इंसेंटिव मिलेगा। इससे पहले सरकार ₹50,000 रुपए की लागत से 3 स्कीम की शुरुआत कर चुकी है है। Foxconn, Pegatron and Wistron, Samsung, Karbonn, Lava और Dixon ने पिछली स्कीम में भाग लिया था।

HDFC Bank के नतीजे कमजोर

तीसरी तिमाही में HDFC Bank ने ब्याज से कमाई के सबसे कमजोर आंकड़े पेश किए हैं। ट्रेजरी आय के सपोर्ट से मुनाफे में  18 फीसदी का उछाल दिखा है। NPA बिकने के चलते एसेट क्वालिटी में सुधार दिखा है।

DR REDDYS पर फोकस

Sputnik-V के फे-3 ट्रायल के लिए DCGI से मंजूरी मिली है। फेज-3 में 1500 लोगों पर ट्रायल किया जाएगा।

METROPOLIS पर फोकस

METROPOLIS ने Dr Ganesans Hitech Diagnostic में पूरी हिस्सेदारी खरीद ली है। डील की वैल्यू करीब 500 करोड़ रुपए है। कर्ज और Internal Accruals के जरिए 300 करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे।

फोकस में एविएशन शेयर

दिसंबर में एयर ट्रैफिक पैसेंजर 43.7 फीसदी से घटकर 73.3 लाख रहा है।

JBM Auto को ऑर्डर

DTC से 700 BS-VI CNG बस का ऑर्डर मिला है।

BEML पर फोकस

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की पहली स्वदेशी Driverless मेट्रो कार का उद्घाटन किया है।

TITAN पर फोकस

Rakesh Jhunjhunwala ने कंपनी के 18 लाख शेयर बेचे हैं। Rakesh Jhunjhunwala की कंपनी में 4.23 फीसदी हिस्सेदारी बची है।
Rekha Rakesh Jhunjhunwala की  भी कंपनी में 1.09 फीसदी हिस्सेदारी है।

फोकस में RALLIS INDIA

Rakesh Jhunjhunwala ने कंपनी के 7.25 लाख शेयर बेचे हैं। Rakesh Jhunjhunwala की हिस्सेदारी 7.64 फीसदी से घटकर 7.26 फीसदी हुई है। Rekha Jhunjhunwala की कंपनी में 2.67 फीसदी हिस्सेदारी है।

PIRAMAL ENT पर फोकस

DHFL के क्रेडिटर्स ने Piramal Group की बोली मंजूर की है। Piramal Group ने 5.09 अरब डॉलर की बोली लगाई थी।

STAR CEMENT पर फोकस

पश्चिम बंगाल के Siliguri में नई ग्राइंडिंग यूनिट में कामकाज शुरू। नई ग्राइंडिंग यूनिट का सालाना उत्पादन क्षमता 2 MTPA है।

GE T&D INDIA

कंपनी अपना ग्लोबल इंजीनियरिंग ऑपरेशन डिविजन GE India Industrial को बेचेगी।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें