शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Stocks to Watch Today के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।
कंपनी को अपनी श्रीकाकुलम सुविधा के लिए इस्टैब्लिशमेंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट (EIR) प्राप्त हुई है। जुलाई में कंपनी को USFDA द्वारा जांच किये जाने के बारे में बताया गया था। एजेंसी ने कहा है कि जांच पूरी हो गई है।
कलेश्वरन अरुणाचलम ने मुख्य वित्तीय अधिकारी और प्रमुख प्रबंधकीय अधिकारी पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 2 सितंबर के वर्किंग आवर्स के बाद से प्रभावी होगा।
इंटेलसैट कमर्शियल एविएशन ने भारत के हवाई क्षेत्र में इनफ्लाइट कनेक्टिविटी ऑफर करने के लिए नेल्को के साथ समझौता किया है।
एचडीएफसी बैंक ने गो डिजिट लाइफ इंश्योरेंस के साथ गैर-बाध्यकारी टर्म शीट के रूप में समझौता किया है। बैंक 9.944% तक की इक्विटी हिस्सेदारी के लिए दो चरणों में कंपनी में 49.9 करोड़ रुपये से 69.9 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।
कंपनी 26 अगस्त को शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करेगी। निर्गम मूल्य 220 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
कंपनी ने कहा कि उसका बोर्ड 30 अगस्त को फंड जुटाने पर विचार करेगा। फंड प्रेफरेंशियल इश्यू या प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर जुटाया जायेगा।
BNP Paribas Arbitrage ने मल्टीप्लेक्स चेन ऑपरेटर कंपनी में खुले बाजार लेनदेन के जरिये 4,05,183 इक्विटी शेयर बेचे। ये शेयर 1,841.14 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेचे गये हैं।
कंपनी ने घोषणा की है कि वह राइट इश्यू के जरिये पैसे जुटायेगा। कंपनी ने बताया कि वह 19 करोड़ रुपये राइट इश्यू के जरिये जुटायेगी।
निप्पॉन लाइफ इंडिया ट्रस्टी ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिए कंपनी में 0.04% हिस्सेदारी बेची। इसके साथ, कंपनी में इसकी हिस्सेदारी पहले के 3.06% से घटकर 3.017% हो गई।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)