Get App

Stocks to Watch Today: आज सुर्खियों में रहने वाले इंटरग्लोब एविएशन, ब्लू स्टार, ड्यूरोप्लाय और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 08, 2022 पर 9:12 AM
Stocks to Watch Today: आज सुर्खियों में रहने वाले इंटरग्लोब एविएशन, ब्लू स्टार, ड्यूरोप्लाय और अन्य स्टॉक्स
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक (सिंगापुर) ने खुले बाजार लेनदेन के जरिये CG Power and Industrial Solutions में 1,38,45,000 इक्विटी शेयर 215 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेचे

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Stocks to Watch Today के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

InterGlobe Aviation

गंगवाल परिवार ब्लॉक डील के जरिए इंटरग्लोब एविएशन में 2.8% हिस्सेदारी बेचेगा। इंडिगो के सह-संस्थापक राकेश गंगवाल और उनका परिवार एक ब्लॉक डील के जरिए इंडिगो एयरलाइंस चलाने वाली होल्डिंग कंपनी इंटरग्लोब एविएशन में 2.8% हिस्सेदारी बेचने की सोच रहे हैं। ब्लॉक डील के तहत गंगवाल परिवार के 1.08 करोड़ शेयर 1,996 करोड़ रुपये में बिक्री के लिए लिस्ट किये गये हैं।

Duroply Industries

टॉप निवेशक पोरिंजू वेलियाथ और लिट्टी थॉमस (Porinju Veliyath & Litty Thomas) ने प्रिफरेंशियल आवंटन के जरिये कंपनी में अतिरिक्त 2.12% हिस्सेदारी या 1.58 लाख शेयर खरीदे। इसके साथ, कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 4.89% से बढ़कर 7.01% हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें