Stocks to Watch Today:आज सुर्खियों में रहने वाले RIL, Usha Martin, Jyothy Labs और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

अपडेटेड Jun 16, 2022 पर 9:52 AM
Story continues below Advertisement
Nomura Singapore ने 15 जून को ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए Rama Steel Tubes में 1 लाख इक्विटी शेयर खरीदे

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Stocks to Watch Today के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

Reliance Industrietries

ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन इंडिया ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर अपनी रेटिंग को पहले के 'न्यूट्रल' से 'ओवरवेट' में अपग्रेड कर दिया है। उन्होंने अगले 12 महीनों में 22 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी का लक्ष्य रखते हुए इस पर 3,170 रुपये का लक्ष्य तय किया है। (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)


Usha Martin

प्रोमोटर पीटरहाउस इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड और पीएसी ने 14 जून और 16 जून को खुले बाजार में कंपनी के 63,000 इक्विटी शेयर बेचे हैं। इसके साथ कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 1.94 प्रतिशत से घटकर 1.91 प्रतिशत हो गई है।

Jyothy Labs

नालंदा इंडिया इक्विटी फंड ने 14 जून को खुले बाजार में कंपनी के 6.55 लाख इक्विटी शेयर खरीदे। इसके साथ, कंपनी में इनकी हिस्सेदारी 4.88 प्रतिशत से बढ़कर 5.06 प्रतिशत हो गई।

Voltamp Transformers

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने अपने कई फंडों के जरिये 14 जून को खुले बाजार से कंपनी में 50,000 इक्विटी शेयर खरीदे। इसके साथ कंपनी में इनकी हिस्सेदारी 4.91 प्रतिशत से बढ़कर 5.25 प्रतिशत हो गई।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

UPL

यूपीएल ने अपनी सहायक कंपनी यूएससीएल के जरिये 40 करोड़ रुपये में Kudos Chemie का अधिग्रहण किया है। एनसीएलटी द्वारा अनुमोदित रिजॉल्यूशन प्लान के अनुसार 2 साल की अवधि में कंपनी द्वारा कुडोस में 237 करोड़ रुपये का निवेश करना जरूरी है।

Indian Overseas Bank

वित्त वर्ष 23 में बैंक इक्विटी शेयर जारी करके 1,000 करोड़ रुपये और बांड जारी करके अतिरिक्त 1,000 करोड़ रुपये जुटाएगा।

NBCC (India)

एनबीसीसी को मई में 330.35 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले। कंपनी ने मई, 2022 के दौरान कुल 330.35 करोड़ रुपये का बिजनेस हासिल किया है।

Astron Paper and Board Mill

एस्ट्रोन पेपर एंड बोर्ड मिल ने गुजरात इकाई में नए उत्पाद का परीक्षण पूरा किया। नये उत्पाद का नाम absorbent paper है।

Rama Steel Tubes

Nomura Singapore ने 15 जून को ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए कंपनी में 1 लाख इक्विटी शेयर खरीदे। ये शेयर 371 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर खरीदे गए।

KBC Global

Nomura Singapore ने कंपनी के 1,96,20,000 इक्विटी शेयर (3.19 प्रतिशत) खुले बाजार लेनदेन के जरिये 4.4 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर बेच दिये हैं।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।