Get App

Stocks to Watch Today: आज फोकस में रहने वाले अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस, RITES और अन्य स्टॉक्स जिनमें दिख सकता है एक्शन

जानिये आज बाजार में कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 29, 2022 पर 9:22 AM
Stocks to Watch Today: आज फोकस में रहने वाले अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस, RITES और अन्य स्टॉक्स जिनमें दिख सकता है एक्शन
NHPC और हिमाचल प्रदेश सरकार ने दुगर जलविद्युत प्रोजेक्ट के लिए एक इम्लीमेंटेशन एग्रीमेंट पर साइन किया है

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Stocks to Watch Today के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

Reliance Industries

Reliance Industries AGM 2022: रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45वीं एजीएम 29 अगस्त को दोपहर 02:00 बजे शुरू होगी, जिसमें अध्यक्ष मुकेश अंबानी और कंपनी के बोर्ड और सहायक कंपनियों के अन्य सदस्यों से अपेक्षित संबोधन और प्रजेंटेशन होंगे। विश्लेषकों का मानना ​​है कि इस साल एक बार फिर उपभोक्ता खुदरा कारोबार पर फोकस रह सकता है। (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

RIL AGM 2022: कब, कैसे और कहां देख सकते हैं लाइव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें