01 जुलाई को बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ था। बता दें इसी दिन नए मंथली एफ एंड ओ सीरीज का पहला दिन भी था। पिछले कारोबारी दिन ऑयल एंड गैस को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए थे। इसी वजह से ऑयल एंड गैस सेक्टर में भारी बिकवाली के बावजूद बाजार की गिरावट सीमित रही थी।
पिछले कारोबारी दिन यानी 1 जुलाई को Sensex 111 अंक गिरकर 52,908 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 28 अंक गिरकर 15752 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल एक बुलिश कैंडल बनाया था जो डेली चार्ट पर एक हैमर पैटर्न जैसा दिखता है। वहीं वीकली स्केल पर इसने एक बियरिश कैंडल बनाया था, क्योंकी इसकी क्लोजिंग ओपनिंग लेवल से कमजोर हुई थी। हालांकि साप्ताहिक आधार पर निफ्टी 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
01 जुलाई को Muthoot Finance और Jubilant Foodworks फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट के सबसे बड़े गेनर रहे थे। वहीं ITC निफ्टी का सबसे बड़ा गेनर रहा था।
Muthoot Finance ने 01 जुलाई को डेली चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ मजबूत बुलिश कैंडल बनाया था। यह स्टॉक 6.8 फीसदी की बढ़त के साथ 1,042.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले कारोबारी दिन Jubilant Foodworks भी 5.7 फीसदी की बढ़त के साथ 541.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह ITC 4 फीसदी की बढ़त के साथ 284.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
आइए एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालविया से जानते हैं कि अब इन शेयरों में क्या करना चाहिए?
Jubilant Foodworks- यह स्टॉक डेली और वीकली दोनों तरह के चार्ट पर मजबूत नजर आ रहा है। जिनके पास यह स्टॉक है उनको इसमें बने रहना चाहिए। इस स्टॉक में नई खरीद भी की जा सकती है। इस स्टॉक के लिए 505-485 रुपये के स्तर पर सपोर्ट नजर आ रहा है। वहीं ऊपर की तरफ 600-630 रुपये पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है।
Muthoot Finance- इस स्टॉक में भी डेली और वीकली दोनों टाइम फ्रेम पर तेजी नजर आ रही है और यह अपने ओवरसोल्ड जोन से बाहर आता नजर आ रहा है। जिनके पास यह स्टॉक है वह इसमें बने रहें। नई खरीद के लिए 1,110-1,185 रुपये के लक्ष्य के लिए 960 रुपये का स्टॉप लॉस लगाएं।
ITC- इस स्टॉक में भी हर टाइम फ्रेम पर मजबूती के संकेत नजर आ रहे हैं। अब यह ओवरसोल्ड जोन से बाहर निकलता नजर आ रहा है। ऐसे में जिसके पास यह स्टॉक है उनको इसमें बने रहना चाहिए। नई खरीद के लिए 295-310 रुपये के लक्ष्य के लिए 270 रुपये का स्टॉप लॉस लगाएं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)