Get App

शुक्रवार को इन शेयरों में दिखा जोरदार एक्शन, राजेश पालवीया से जानिए क्या अभी भी हैं इनमें कमाई के मौके

Muthoot Finance ने 01 जुलाई को डेली चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ मजबूत बुलिश कैंडल बनाया था। यह स्टॉक 6.8 फीसदी की बढ़त के साथ 1,042.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 04, 2022 पर 11:12 AM
शुक्रवार को इन शेयरों में दिखा जोरदार एक्शन, राजेश पालवीया से जानिए क्या अभी भी हैं इनमें कमाई के मौके
Muthoot Finance ने 01 जुलाई को डेली चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ मजबूत बुलिश कैंडल बनाया था

01 जुलाई को बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ था। बता दें इसी दिन नए मंथली एफ एंड ओ सीरीज का पहला दिन भी था। पिछले कारोबारी दिन ऑयल एंड गैस को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए थे। इसी वजह से ऑयल एंड गैस सेक्टर में भारी बिकवाली के बावजूद बाजार की गिरावट सीमित रही थी।

पिछले कारोबारी दिन यानी 1 जुलाई को Sensex 111 अंक गिरकर 52,908 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 28 अंक गिरकर 15752 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल एक बुलिश कैंडल बनाया था जो डेली चार्ट पर एक हैमर पैटर्न जैसा दिखता है। वहीं वीकली स्केल पर इसने एक बियरिश कैंडल बनाया था, क्योंकी इसकी क्लोजिंग ओपनिंग लेवल से कमजोर हुई थी। हालांकि साप्ताहिक आधार पर निफ्टी 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

01 जुलाई को Muthoot Finance और Jubilant Foodworks फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट के सबसे बड़े गेनर रहे थे। वहीं ITC निफ्टी का सबसे बड़ा गेनर रहा था

Muthoot Finance ने 01 जुलाई को डेली चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ मजबूत बुलिश कैंडल बनाया था। यह स्टॉक 6.8 फीसदी की बढ़त के साथ 1,042.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें