इस कंपनी के शेयर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सिर्फ 3 दिनों में बनाया नया पीक- जानें क्या अब है इसमें निवेश का मौका

Q3FY22 में Suven Pharma को 136.95 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन मुनाफा हुआ था

अपडेटेड Mar 24, 2022 पर 2:23 PM
पिछले 3 महीनों में Suven Pharma ने आउटपरफॉर्म करते हुए 30 प्रतिशत की बढ़त दिखाई है

सुवेन फार्मास्युटिकल्स (Suven Pharmaceuticals) के शेयरों ने आज यानी कि गुरुवार 24 मार्च के इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 617 रुपये का रिकॉर्ड हाई लगाया। वहीं सुबह 10:41 बजे S&P BSE Sensex 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,608 अंक पर कारोबार कर रहा था। मजबूत नतीजों के उम्मीद से कंपनी के शेयरों में पिछले तीन दिनों में 18 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है।

पिछले तीन महीनों में Suven Pharma ने सेंसेक्स बेंचमार्क इंडेक्स में एक प्रतिशत से भी कम की बढ़ोतरी के मुकाबले 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाई है और शेयर बाजार आउटपरफॉर्म किया है।

कंपनी कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस (CDMO) के कारोबार पर फोकस करती है। Suven प्रमुख ग्लोबल लाइफ साइंस और फाइन केमिकल कंपनियों को सेवाएं प्रदान करता है। इसमें कस्टम सिंथेसिस, प्रोसेस आरएंडडी, स्केल अप और इंटरमीडिएट, एपीआई और फॉर्मूलेशन के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग शामिल हैं।


Invesco द्वारा बोर्ड में परिवर्तन की मांग छोड़ने के बाद Zee Entertainment के शेयरों को लगे पंख, 16% उछला स्टॉक

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3FY22) के लिए Suven Pharma ने मजबूत ऑपरेशन परफॉर्मेंस के दम पर 136.95 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन मुनाफा दर्ज किया था जिसमें सालाना आधार पर 40 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली थी।

सालाना आधार पर कंपनी का रेवन्यू 43 प्रतिशत बढ़कर 401 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी का Ebitda (earnings before interest, taxes, depreciation, and amortization) सालाना आधार पर 37 प्रतिशत बढ़कर 195 करोड़ रुपये हो गया।

ICICI Securities ने इसके रिजल्ट के अपडेट में कहा था “वैश्विक अन्वेषकों (global innovators) का कोविड के बाद अनुसंधान पर फोकस बढ़ गया है और ये फार्मा CRAMS ऑपरेशन के लिए अच्छा है, जो कि ग्रोथ का एक प्रमुख चालक बना हुआ है। कंपनी ने 600 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। इससे फैसिलिटीज का अपग्रेडेशन, नई तकनीक को अपनाने और अपने आर एंड डी को आगे बढ़ाने का कार्य किया जायेगा। इसमें दो से तीन साल का समय लगेगा जिसका लाभ लंबे समय में दिखाई देगा।"

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।