Invesco द्वारा बोर्ड में परिवर्तन की मांग छोड़ने के बाद Zee Entertainment के शेयरों को लगे पंख, 16% उछला स्टॉक

Invesco के मुताबिक अगर वर्तमान में प्रस्तावित अनुसार मर्जर पूरा नहीं होता है, तो हमारे के पास नए ईजीएम की मांग करने का हक बना रहेगा

अपडेटेड Mar 24, 2022 पर 11:50 AM
एनएसई पर आज सुबह 9.50 बजे Zee का शेयर 42.10 रुपये या 16.44 प्रतिशत उछलकर 298.15 रुपये पर पहुंच गया

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) के सबसे बड़े शेयरधारक इनवेस्को (Invesco) ने कंपनी के बोर्ड में परिवर्तन (overhaul) की मांग को छोड़ दिया। जिसके बाद आज यानी 24 मार्च को सुबह के सत्र में शेयर का भाव 16 प्रतिशत से अधिक उछल गया। इसके पहले Invesco द्वारा बोर्ड में बड़े बदवाल की मांग के चलते इस कंपनी के शेयरों पर निवेशकों की नजरें लगातार बनी हुईं थी।

इनवेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड (Invesco Developing Markets Fund) ने 23 मार्च को कहा कि उसने छह स्वतंत्र निदेशकों (six independent directors) को बोर्ड में शामिल करने के लिए एक असाधारण आम बैठक (ईजीएम) नहीं बुलाने का फैसला किया। उनका मानना है कि सोनी (Sony) के साथ जी (Zee) का मर्जर बोर्ड की ओवरसाइट को और मजबूत करेगा।

इनवेस्को ने कहा "जब से हमने इसके लिए मांग की थी, Zee ने Sony के साथ एक विलय समझौता किया है। हमें विश्वास है कि इस डील में अपने मौजूदा स्वरूप में Zee शेयरधारकों के लिए काफी सशक्त संभावनाएं हैं। हम यह भी मानते हैं कि विलय के बाद, नई संयुक्त कंपनी के बोर्ड का काफी हद तक पुनर्गठन किया जाएगा। इससे कंपनी के बोर्ड की ओवसाइट मजबूत करने के हमारे उद्देश्य की प्राप्ति भी होगी। ”


Buzzing Stocks:आज Zee Entertainment, Colgate-Palmolive, Zomato और अन्य स्टॉक्स में दिख सकता है ऐक्शन

इसमें कहा गया है, 'अगर वर्तमान में प्रस्तावित अनुसार मर्जर पूरा नहीं होता है, तो इनवेस्को के पास नए ईजीएम की मांग करने का अधिकार बना रहेगा।'

Zee का शेयर एनएसई पर सुबह 9.50 बजे शेयर 42.10 रुपये या 16.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 298.15 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसने 307.25 रुपये के इंट्रा डे हाई और 281.65 रुपये के इंट्रा डे लो को छुआ है।

यह शेयर 977,155 शेयरों के वॉल्यूम के साथ कारोबार कर रहा था जिसमें कि इसके पांच दिनों के औसत वॉल्यूम यानी कि 821,338 शेयरों की तुलना में 18.97 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली।

बता दें कि सितंबर 2021 में Invesco ने Zee बोर्ड के डायरेक्टर्स से एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) बुलाने का अनुरोध किया। इनवेस्को ने इसके पीछे की वजह भी बताई थी। इनवेस्को ने कहा था उसे नहीं लगता कि कंपनी उतनी सहजता से नहीं चल रही, जैसी चलनी चाहिए। लेकिन अब इनवेस्को द्वारा अपनी मांग को छोड़ देने के बाद आज Zee के शेयरों को पंख लग गये हैं।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।