मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) के शेयर का भाव 21 मार्च को सुबह के सत्र में 3 प्रतिशत उछल गया। जापान की सुजुकी ने भारत के फैक्टरी में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के लिए 1.4 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है जिसके चलते आज मारुति शेयर के में तेजी देखने को मिली।
सुजुकी मोटर (Suzuki Motor) की भारतीय ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी में बड़ी हिस्सेदारी है। कंपनी ने कहा कि सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट (Suzuki Motor Gujarat Private) बैटरी ईवी मैन्युफैक्चरिंग के लिए उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 2025 तक 31 अरब रुपये और बैटरी वेहिकल प्लांट के निर्माण के लिए 73 अरब रुपये का निवेश करेगी।
भारत के लिए यह तेल निर्भरता और प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति के साथ खुद को जोड़ने के लिए मारुति सुजुकी द्वारा घोषित पहली बड़ी ईवी योजना है।
जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा (Japanese Prime Minister Fumio Kishida) ने शनिवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात की और अगले पांच वर्षों में भारत में 42 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की।
ऊपरोक्त एमओयू के तहत सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (Suzuki Motor Corporation) की पूर्ण स्वामित्व वाली सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड (SMG) 2026 तक एसएमजी की ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के पास बैटरी प्लांट के निर्माण के लिए 7,300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। SMG 2025 तक EVs की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 3,100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
ग्रुप की एक अन्य कंपनी मारुति सुजुकी टॉयोत्सु इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Maruti Suzuki Toyotsu India Pvt Ltd) 2025 तक वाहन रीसाइक्लिंग प्लांट के निर्माण में 45 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके पहले नवंबर 2019 में यह मारुति सुजुकी और Toyota Tsusho Group द्वारा वाहन की डिस्मैंटलिंग और रिसाइक्लिंग के लिए एक ज्वाइंट वेंचर और नोएडा, उत्तर प्रदेश में एक यूनिट लगाने की घोषणा की थी।
आज सुबह 10:07 बजे मारुति सुजुकी का शेयर एनएसई पर 207 रुपये या 2.63 प्रतिशत बढ़कर 7,895.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसने 7,937.45 रुपये के इंट्रा डे हाई और 7,790.80 रुपये के इंट्रा डे लो को छुआ।