बाजार ने कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन की शुरुआत तेजी के साथ की लेकिन भारी मुनाफावसूली के कारण इंडेक्सेस लाल निशान में बंद हुए। दिन भर के वोलैटाइल ट्रेड के बाद बेंचमार्क इंडेसेक्स ने एशियाई और यूरोपीय बाजारों के मिले-जुले रुझानों के चलते फ्लैट बंद हुए।
आज 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 36.74 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 58,803.3 पर बंद हुआ। जबकि एनएसई निफ्टी 3.35 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 17,539.45 पर बंद हुआ।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर ने कहा, "बाजार आज एक मजबूती के लिए संघर्ष करता हुआ दिखाई दिया। अमेरिकी जॉब डेटा जारी होने से पहले ग्लोबल मार्केट बड़े पैमाने पर बिकवाली के दबाव में थे।"
सोमवार 5 सितंबर को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल
Kotak Securities के अमोल आठवले ने कहा कि फिलहाल निफ्टी 17450-17700 के दायरे में कारोबार कर रहा है। ट्रेडर्स के लिए अब 20-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) और 17450 महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन होंगे जबकि 17700 का स्तर निफ्टी के लिए बड़े रेजिस्टेंस के रूप में दिखाई दे सकता है।
हमारा मानना है कि 17700 के ब्रेकआउट के बाद ही इसमें ऊपर की चाल संभव है। इसके ऊपर निफ्टी 17900-18000 तक जा सकता है। दूसरी ओर, 17450 के नीचे फिसलने पर निफ्टी 17250-17150 के स्तर तक लुढ़क सकता है।
Sharekhan के गौरव रत्नपारखी की निफ्टी पर राय
पिछले हफ्ते वोलैटाइल एक्शन के बाद निफ्टी ने वीकली चार्ट पर एक निगेटिव क्लोज पोस्ट किया है। पिछले 2-3 हफ्तों के प्राइस एक्शन से पता चलता है कि इंडेक्स शॉर्ट टर्म में कंसोलिडेशन फेज में है। इसमें इस समय एक क्रूशियल फॉलिंग ट्रेंडलाइन के नीचे साइडवे एक्शन दिख रहा है।
गौरव रत्नपारखी के मुताबिक प्राइस पैटर्न के संदर्भ में निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक डबल इनसाइड बार बनाया है। कम समय में हुए डेवलपमेंट से संकेत मिलता है कि निफ्टी शॉर्ट टर्म में कंसोलिडेशन के अंदर नीचे गिरने के लिए तैयार है। अगली गिरावट के साथ निफ्टी में 17200 का लेवल देखने को मिल सकता है। वहीं इसमें ऊपर की ओर 17700-17780 एक प्रमुख रेजिस्टेंस रहेगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )