Get App

Taking Stock |उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल

बाजार के ओवरऑल स्ट्रक्चर से संकेत मिलता है कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी में साइडवेज एक्शन देखने को मिल सकता है और अगले कुछ कारोबारी सत्रों में निफ्टी 16,000 – 16,400 के सीमित दायरे में घूमता नजर आ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 23, 2022 पर 5:23 PM
Taking Stock |उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल
ड्रे ट्रेडर्स के लिए 16,200 का लेवल एक अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। अगर निफ्टी इसके नीचे फिसलता है तो यह हमें 16,100-16,050 की तरफ जाता नजर आ सकता है।

आज के भारी उतार-चढ़ाव वाले कारोबारी दिन में सेंसेक्स-निफ्टी हल्के लाल निशान में बंद हुए हैं। आयरन ओर और कुछ स्टील इंटरमीडियरीज पर सरकार द्वारा एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाए जाने के बाद मेटल शेयरों में बिकवाली देखने को मिली जिससे पूरे बाजार पर दबाव आया।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 37.78 अंक यानी 0.07 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 54,288.61 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 51.45 अंक यानी 0.32 फीसदी टूटकर 16,214.70 के स्तर पर बंद हुआ।

आज दिन के दौरान सेंसेक्स -निफ्टी ने इंट्राडे में 54,931.30 और 16,414.70 का स्तर छुआ। बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई थी और निफ्टी 16300 के ऊपर खुला था। कारोबारी दिन के शुरुआती आधे भाग में बाजार हरे निशान में था लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में बाजार अपनी सारी बढ़त गवांते हुए सपाट बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें