Taking Stock : उतार-चढ़ाव के बीच लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल

बिकवाली के इस दबाव के बावजूद निफ्टी ने नियर टर्म में अपने मूविंग एवरेज के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा। जब तक निफ्टी 15800 के ऊपर बना रहेगा तब तक ट्रेंड पॉजिटिव बने रहने की उम्मीद है

अपडेटेड Jul 05, 2022 पर 6:15 PM
Story continues below Advertisement
अब निफ्टी के लिए 15750-15800 पर पहला सपोर्ट नजर आ रहा है। ओवरऑल स्ट्रक्चर से संकेत मिलता है कि निफ्टी अभी भी कंसोलिडेशन के मोड में है और शॉर्ट टर्म में यह 15500-16000 के दायरे में घूमता नजर आएगा

आज भारतीय बाजार लाल निशान में बंद हुआ है। बाजार में आज दिनभर भारी उठा-पटक देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 100.42 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 53,134.35 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 24.50 अंक यानी 0.15 फीसदी टूटकर 15,810.85 के स्तर पर बंद हुआ। मिले-जुले ग्लोबल संकेतो के बावजूद भारतीय बाजार आज मजबूती के साथ खुला और इसमें तेजी भी आती दिखी।

निफ्टी ने इंट्राडे में आज 16000 का साइकोलॉजिकल लेवल भी पार किया। इंट्राडे में आज सेंसेक्स ने 53865.93 का हाई और निफ्टी ने 16025.75 का हाई छुआ लेकिन कारोबारी सत्र के दूसरे आधे हिस्से में बाजार ने अपनी सारी बढ़त गंवा दी और अंत में लाल निशान में बंद हुआ।

बुधवार को कैसी रह सकती है बाजार की चाल


LKP Securities के रूपक डे का कहना है कि भारतीय इक्विटी बाजार में आज भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। निफ्टी आज कॉल राइटर्स की तरफ से हो रही भारी बिकवाली के दबाव को पचाने में कामयाब नहीं रहा और अंतत: दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। बिकवाली के इस दबाव के बावजूद निफ्टी ने नियर टर्म में अपने मूविंग एवरेज के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा। जब तक निफ्टी 15800 के ऊपर बना रहेगा तब तक ट्रेंड पॉजिटिव बने रहने की उम्मीद है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 16000 और 16200 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है।

मोतीलाल ओसवाल को लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन पर है भरोसा, जानिए क्या है टारगेट

शेयर खान के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि निफ्टी आज मजबूती के साथ खुला और कारोबारी दिन के शुरुआती आधे हिस्से में इसमें अच्छी तेजी देखने को मिली। आज इंट्राडे में इसने 16000 का मनोवैज्ञानिक स्तर भी छुआ। उसके बाद फिर कारोबारी सत्र के दूसरे हिस्से में बिकवाली का नया दौर देखने को मिला और निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ।

निफ्टी के आवर्ली चार्ट से पता चलता है कि यह अपने फॉलिंग ट्रेंड लाइन के ऊपर टिके रहने में कामयाब नहीं रहा। इससे शॉर्ट टर्म पॉजिटिव मोमेंट के खत्म हो जाने का संकेत मिल रहा है। अब निफ्टी के लिए 15750-15800 पर पहला सपोर्ट नजर आ रहा है। ओवरऑल स्ट्रक्चर से संकेत मिलता है कि निफ्टी अभी भी कंसोलिडेशन के मोड में है और शॉर्ट टर्म में यह 15500-16000 के दायरे में घूमता नजर आएगा।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।