बीएसई पर Reliance Industries, Schaeffler India, Omaxe और Adani Enterprises आदि शेयरों ने 52 हफ्ते के उच्च स्तर को छुआ
शेयर बाजार में पिछले सत्र में रिकवरी दिखने के बाद आज मंदड़ियों ने फिर से दलाल स्ट्रीट को अपनी गिरफ्त में ले लिया। इसकी वजह से आज यानी 27 अप्रैल को सभी सेक्टर में बिकवाली के बीच बेंचमार्क इंडेक्सेस में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट नजर आई। कमजोर वैश्विक बाजारों के बीच भारतीय इक्विटी बाजार निगेटिव नोट पर खुला। इसके बाद दोपहर के सत्र में बिकवाली बढ़ती गई। हालांकि इसके बाद सेकंड हाफ में बाजार में कुछ रिकवरी देखने को मिली।
आज सेंसेक्स करीब 537.22 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,819.39 पर बंद हुआ। निफ्टी 162.40 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,038.40 पर बंद हुआ।
निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में Bajaj Finance, Bajaj Finserv, Tata Consumer Products, Adani Ports और ICICI Bank शामिल रहे। वहीं दूसरी तरफ Hero MotoCorp, Tata Steel, Asian Paints, Bajaj Auto और TCS में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली।
सेक्टोरल मोर्चे पर नजर डालें तो निफ्टी बैंक और एनर्जी में एक-एक प्रतिशत की गिरावट आई। दूसरी तरफ ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, फार्मा और पीएसयू बैंक इंडेक्सेस में 0.5% की गिरावट देखने को मिली।
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.88 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.61 प्रतिशत टूटा।
आज Hero MotoCorp, Balkrishna Industries और Aditya Birla Capital में लॉन्ग बिल्ट अप देखने को मिला जबकि Bajaj Finance, Trent और Vodafone Idea में शॉर्ट बिल्ट अप नजर आया।
आज बीएसई पर Reliance Industries, Schaeffler India, Omaxe और Adani Enterprises सहित 100 शेयरों ने अपना 52 वीक हाई लगाया।
कैसा रहेगा कल का बाजार (Outlook for April 28)
Kotak Securities के सहज अग्रवाल की राय
सहज अग्रवाल ने कहा कि शॉर्ट टर्म के लिए निफ्टी 17,315 के स्तर पर रेजिस्टेंस के करेक्टिव फेज में बना हुआ है। मध्यम अवधि के नजरिये हम मोटे तौर पर इस पर पॉजिटिव हैं। हालांकि हम डिप्स में खरीदारी करने सलाह दे रहे हैं। हमें चुनिंदा फाइनेंशियल और एनर्जी शेयरों में वैल्यू नजर आता है। वहीं दूसरी तरफ आईटी शेयरों में निगेटिव रुझान दिखने की उम्मीद है।
गौरव ने कहा कि स्ट्रक्चर पर नजर डालें तो पिछले कुछ सत्रों में प्राइस ऐक्शन में ट्रायएंगुलर पैटर्न बनता दिखा है। ये पैटर्न आगे भी बने रहने की उम्मीद है।
वहीं इंडेक्स में 17,150-16,900 की रेंज में एक ब्रीफ कंसोलिडेशन देखा जा सकता है और अंततः ये नीचे की ओर टूट सकता है। इस प्रकार शॉर्ट टर्म के नजरिये से निफ्टी के 16,824 के निचले स्तर को छूने की उम्मीद है। अगर ऐसा हुआ तो ये 16,600 का स्तर तक भी फिसल सकता है।
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की राय
श्रीकांत ने कहा कि तकनीकी रूप से बाजार में नॉन-डायरेक्शनल गतिविधि देखी जा रही है। एक बार फिर इंडेक्स 50-day SMA से नीचे बंद हुआ। निफ्टी ने आज गैप डाउन ओपनिंग के बाद बेयरिश कैंडल बनाया।
उन्होंने आगे कहा कि ट्रेडर्स के लिए अभी 17,125 रेजिस्टेंस लेवल होगा। अगर इंडेक्स 17,125 के रेजिस्टेंस स्तर को तोड़ता है तो यह 17,200 के स्तर पर जा सकता है। हालांकि निफ्टी के 17,000 के नीचे कारोबार करने से इसमें और कमजोरी बढ़ सकती है। 17,000 से नीचे जाने पर ये 16,900-16,850 के स्तर को हिट कर सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)