Get App

Taking Stock | मंदड़ियों की गिरफ्त में बाजार, निफ्टी 17100 के नीचे और सेंसेक्स 537 अंक गिरा, जानिये कल कैसी रहेगी मार्केट की चाल

आज बाजार में Bajaj Finance, Bajaj Finserv, Tata Consumer Products, Adani Ports और ICICI Bank में सबसे ज्यादा गिरावट नजर आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 27, 2022 पर 6:00 PM
Taking Stock | मंदड़ियों की गिरफ्त में बाजार, निफ्टी 17100 के नीचे और सेंसेक्स 537 अंक गिरा, जानिये कल कैसी रहेगी मार्केट की चाल
बीएसई पर Reliance Industries, Schaeffler India, Omaxe और Adani Enterprises आदि शेयरों ने 52 हफ्ते के उच्च स्तर को छुआ

शेयर बाजार में पिछले सत्र में रिकवरी दिखने के बाद आज मंदड़ियों ने फिर से दलाल स्ट्रीट को अपनी गिरफ्त में ले लिया। इसकी वजह से आज यानी 27 अप्रैल को सभी सेक्टर में बिकवाली के बीच बेंचमार्क इंडेक्सेस में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट नजर आई। कमजोर वैश्विक बाजारों के बीच भारतीय इक्विटी बाजार निगेटिव नोट पर खुला। इसके बाद दोपहर के सत्र में बिकवाली बढ़ती गई। हालांकि इसके बाद सेकंड हाफ में बाजार में कुछ रिकवरी देखने को मिली।

आज सेंसेक्स करीब 537.22 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,819.39 पर बंद हुआ। निफ्टी 162.40 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,038.40 पर बंद हुआ।

निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में Bajaj Finance, Bajaj Finserv, Tata Consumer Products, Adani Ports और ICICI Bank शामिल रहे। वहीं दूसरी तरफ Hero MotoCorp, Tata Steel, Asian Paints, Bajaj Auto और TCS में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली।

सेक्टोरल मोर्चे पर नजर डालें तो निफ्टी बैंक और एनर्जी में एक-एक प्रतिशत की गिरावट आई। दूसरी तरफ ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, फार्मा और पीएसयू बैंक इंडेक्सेस में 0.5% की गिरावट देखने को मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें