Taking Stock : सेंसेक्स-निफ्टी में आज दिखी जोरदार तेजी, जानिए कल कैसी रह सकती है इनकी चाल

Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि FPIs का भारतीय बाजार में नेट बायर होना घरेलू बाजार में तेजी की सबसे बड़ी वजह है

अपडेटेड Aug 01, 2022 पर 6:09 PM
Story continues below Advertisement
ट्रेडर्स के लिए 17,250 पर मजबूत सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर निफ्टी इसके ऊपर टिका रहता है तो फिर 17450-17500 का स्तर छू सकता है

आज लगातार चौथे दिन भारतीय बाजार तेजी के मूड में रहा। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों, जून तिमाही के अच्छे नतीजों और मजबूत ऑटो बिक्री आंकड़ों ने बाजार में जोश भरने का काम किया। इसके अलावा जुलाई महीने के मजबूत जीएसटी कलेक्शन आंकड़े और पीएमआई आंकड़ों में बढ़त ने भी बाजार को सपोर्ट दिया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 545.25 अंक यानी 0.95 फीसदी की बढ़त के साथ 58,115.50 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 181.80 अंक यानी 1.06 फीसदी की बढ़त के साथ 17,340.05 के स्तर पर बंद हुआ।

Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि FPIs का भारतीय बाजार में नेट बायर होना घरेलू बाजार में तेजी की सबसे बड़ी वजह है। इसके अलावा यूरो जोन की बेरोजगारी के रिकॉर्ड लो पर पहुंचने और क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट के चलते भी दुनिया भर के बाजारों की उम्मीद बढ़ती नजर आ रही है।

02 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल


LKP Securities के रूपक डे का कहना है कि बाजार में अपट्रेंड कायम है और बुल्स लगातार 17,000-17,500 की तरफ रुख करते नजर आ रहे हैं। जब तक निफ्टी 17025 के ऊपर स्थित अपने 200-DMA के ऊपर बना हुआ है तब तक यह तेजी कायम रहेगी।

नियर टर्म में निफ्टी के लिए 17000 पर मजबूत सपोर्ट नजर आ रहा है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17500 पर पहली बाधा नजर आ रही है। अगर निफ्टी इस बाधा को पार कर लेता है तो इसमें 18000 का भी स्तर देखने को मिल सकता है।

Religare Broking के अजीत मिश्रा का कहना है कि इस हफ्ते निफ्टी कंपनियों के नतीजों और ग्लोबल बाजारों से संकेत लेता नजर आएगा। इसके अलावा 5 अगस्त को आने वाली आरबीआई मानिटरी पॉलिसी पर भी बाजार की नजर रहेगी। ऐसे में निवेशकों को स्टॉक स्पेसिफक नजरिया अपनाने की सलाह होगी।

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि अच्छे ग्लोबल संकेत, मजबूत ऑटो बिक्री आंकड़े कुछ ऐसे कारण रहे जो आज घरेलू बाजार में तेजी को सपोर्ट किया। अब बाजार की नजर आरबीआई पॉलिसी पर रहेगी। एफआईआई की तरफ से हुए निवेश ने भी निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है । निफ्टी मजबूती के साथ 200 day SMA के ऊपर बना हुआ है और इंट्राडे में हायर हाई और हायर लो फॉर्मेशन कायम रखे हुए है।

अब चूंकि बाजार कुछ ओवरबॉट जोन में नजर आ रहा है। ऐसे में नियर टर्म में एक छोटे इंट्राडे करेक्शन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

ट्रेडर्स के लिए 17,250 पर मजबूत सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर निफ्टी इसके ऊपर टिका रहता है तो फिर 17450-17500 का स्तर छू सकता है। वहीं अगर निफ्टी 17250 के नीचे फिसलता है तो फिर हमें इसमें 17150-17100 का भी स्तर देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़ेंNifty किसी बड़ी गिरावट के पहले छू सकता है 17800 का लेवल: रोहित श्रीवास्तव

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।