आज लगातार चौथे दिन भारतीय बाजार तेजी के मूड में रहा। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों, जून तिमाही के अच्छे नतीजों और मजबूत ऑटो बिक्री आंकड़ों ने बाजार में जोश भरने का काम किया। इसके अलावा जुलाई महीने के मजबूत जीएसटी कलेक्शन आंकड़े और पीएमआई आंकड़ों में बढ़त ने भी बाजार को सपोर्ट दिया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 545.25 अंक यानी 0.95 फीसदी की बढ़त के साथ 58,115.50 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 181.80 अंक यानी 1.06 फीसदी की बढ़त के साथ 17,340.05 के स्तर पर बंद हुआ।
