TATA CONSUMER Q1 RESULT: कंसोलिडेटेड मुनाफा 255.5 करोड़ और आय 3327 करोड़ रुपये रही

TATA CONSUMER का कंसोलिडेटेड मुनाफा अनुमान से कम होकर 255.5 करोड़ रुपये रहा है। इसका मुनाफा 259 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।

अपडेटेड Aug 10, 2022 पर 6:48 PM
Story continues below Advertisement
TATA CONSUMER की कंसोलिडेटेड आय में सालाना 10.6 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 4.8 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है

TATA CONSUMER Q1 RESULT : टाटा ग्रुप की कंज्यूमर सेक्टर में कारोबार करने वाली बड़ी कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (TATA CONSUMER PRODUCTS) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिये हैं। कंपनी द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कंपनी का मुनाफा अनुमान से कम रहा है लेकिन पहली तिमाही में कंपनी की आय अनुमान से ज्यादा रही है।

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में TATA CONSUMER का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़कर 255.5 करोड़ रुपये रहा है जबकि इसके इसके 259 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था। वहीं पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 185.1 करोड़ रुपये रहा था।

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में TATA CONSUMER की कंसोलिडेटेड आय 10.6 प्रतिशत बढ़कर 3,327 करोड़ रुपये रही है जबकि इसके 3,316 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था। वहीं पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 3,009 करोड़ रुपये रही थी। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी की आय में 4.8 प्रतिशत का इजाफा नजर आया है।


सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में TATA CONSUMER का कंसोलिडेटेड EBITDA बढ़कर 457.3 करोड़ रुपये रहा है जबकि इसके इसके 458 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था। वहीं पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA 399.6 करोड़ रुपये रहा था।

खाद्य पदार्थों की कीमतें कम होने के चलते जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति दर घटकर हो सकती है 6.7%

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में TATA CONSUMER की EBITDA मार्जिन बढ़कर 13.8% रही वहीं पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन 13.3% रही थी।

टाटा कंज्यूमर के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुनील डिसूजा (TATA CONSUMER, Managing Director and CEO Sunil D'Souza) ने कहा, "हमने अपनी कुछ कारोबार में चुनौतीपूर्ण मैक्रो माहौल और मुद्रास्फीति के असर के बावजूद कंपनी की आय में डबल डिजिट ग्रोथ और बेहतर मुनाफा प्राप्त किया है।"

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शेयर 10 अगस्त को 1.85 रुपये की तेजी के साथ 790.55 रुपये पर बंद हुआ। स्टॉक पिछले एक साल में सपाट कारोबार कर रहा है। लेकिन इसके बावजूद पिछले एक महीने में ये शेयर 4 प्रतिशत बढ़ा है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।