टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products) ने वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही के लिए अपने नतीजों की घोषणा कर दी। कंपनी ने आज यानी 2 फरवरी को दिसंबर में समाप्त तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी करते हुए सालाना आधार पर कंसोलिडेटेड मुनाफे में 21.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। इस बढ़ोत्तरी के साथ हीं कंपनी का मुनाफा बढ़कर 265.1 करोड़ रुपये हो गया।
तेजी से आगे बढ़ने वाली उपभोक्ता सामान वाली कंपनी का तिमाही के लिए ऑपरेशंस से आय सालाना आधार पर 4.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,208.4 करोड़ रुपये रही। CNBC-TV18 के एक सर्वेक्षण में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 275 करोड़ रुपये और आय 3,205 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।
कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील डिसूजा (Managing Director and Chief Executive Officer Sunil D'Souza) ने एक प्रेस बयान में कहा, "हमने चुनौतीपूर्ण ऑपरेटिंग माहौल में बेहतर लाभ के साथ मजबूत प्रदर्शन दिया।"
कंपनी के घरेलू पैकेज्ड बेवरेज प्रोडक्ट्स के पोर्टफोलियो में एक साल पहले की तिमाही की तुलना में 6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि फुड्स कारोबार में सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
कंपनी ने शेयर बाजारों की फाइलिंग में कहा, "ब्रांडेड चाय में बाजार हिस्सेदारी हासिल करने के अलावा, हमने ई-कॉमर्स चैनल में भी चाय के कारोबार में आगे बढ़ते रहे हैं।"
टाटा कंज्यूमर ने कहा कि हमने नमक पोर्टफोलियो ने अपनी गति को बनाये रखा और तिमाही के दौरान बाजार हिस्सेदारी के साथ-साथ डबल डिजिट की वृद्धि दर्ज की है।
अंतरराष्ट्रीय कारोबार में पिछले साल की तिमाही के हायर बेस के चलते सालाना आधार पर बिक्री गिरती रही। दूसरी ओर टाटा स्टारबक्स (Tata Starbucks) ने तीसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था के फिर से खुलने से आय में 60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।
कंपनी ने कहा, “कोविड की दूसरी लहर के बाद से तिमाही आधार पर आय में मजबूत सुधार हुआ है, लेकिन तीसरी लहर कुछ ऑपरेशनल चुनौतियां पेश कर रही है।” हालांकि, कंपनी ने तिमाही में मजबूत ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस दिखाया जिसमें कंसोलिडेटेड ऑपरेटिंग मुनाफा 28 प्रतिशत बढ़कर 468 करोड़ रुपये हो गया।
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की कंसोलिडेटेड ऑपरेटिंग मार्जिन सालाना आधार पर 276 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 14.6 प्रतिशत हो गई, जबकि कंपनी इनपुट लागत के मामले में मुद्रास्फीति को नेविगेट कर रही है।
नैशनल स्टॉक एक्सचेंज में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर 0.8 प्रतिशत की तेजी के साथ 741.9 रुपये पर बंद हुए।