Get App

TCS : 18,000 करोड़ के शेयर बायबैक में प्रमोटर्स टाटा संस, TICL  की भी भाग लेने की योजना

कंपनी के पोस्टल बैलेट नोटिस के मुताबिक, टाटा संस और टीआईसीएल ने बायबैक ऑफर में भाग लेने की इच्छा जताई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 14, 2022 पर 5:10 PM
TCS : 18,000 करोड़ के शेयर बायबैक में प्रमोटर्स टाटा संस, TICL  की भी भाग लेने की योजना
देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज

Tata Consultancy Services share buyback : टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने कहा कि उसके बायबैक ऑफर में कंपनी के प्रमोटर्स टाटा संस (Tata Sons) और टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन लि. (टीआईसीएल) का भाग लेने का इरादा है। टीसीएस ने बुधवार को 17 फीसदी प्रीमियम या 4,500 रुपये प्रति शेयर पर 18,000 करोड़ रुपये का शेयर बायबैक ऑफर लाने का ऐलान किया था।

इतने शेयर ऑफर करेंगी टाटा संस और टीआईसीएल

कंपनी के पोस्टल बैलेट नोटिस के मुताबिक, टाटा संस और टीआईसीएल ने बायबैक ऑफर में भाग लेने की इच्छा जताई है। टाटा संस के पास कंपनी के 266.91 करोड़ शेयर हैं और उसका बायबैक के लिए 2.88 करोड़ शेयर टेंडर करने का इरादा है, वहीं टीआईसीएल के पास 10,23,685 शेयर हैं और उसने 11,055 शेयरों की पेशकश की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें