Tata Power Company के शेयर में आज यानी 10 फरवरी के कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी ने एक दिन पहले अपने तिमाही नतीजे घोषित किए है जिसके मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 71.6 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली और यह 425.8 करोड़ रुपये रहा है। जबकि बीते साल समान तिमाही में यह आंकड़ा 248 करोड़ रुपये रहा था। बिजली उत्पादक कंपनी ने इस अवधि में 43.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 10,913.1 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया।
कंपनी की टॉपलाइन में ग्रोथ की मुख्य वजह उसका ट्रांसमिशन बिजनेस रहा, जिसमें सालाना आधार पर 83.5 फीसदी की बढ़ोतरी रही और यह बढ़कर 7,125.7 करोड़ रुपये हो गया।
टाटा पावर का कंसॉलिडेटेड ऑपरेटिंग प्रॉफिट 16 फीसदी बढ़कर 2,499 करोड़ रुपये हो गया, हालांकि मार्जिन 17 फीसदी से घटकर 15 फीसदी रह गया।
टाटा पावर ने कहा कि वह रिन्युएबिल एनर्जी सोर्सेज को बढ़ावा देने के लिए 3,400 करोड़ रुपये के निवेश से 4 जीबी की सोलर सेल और मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता विकसित करेगी।
ऐसे में ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने इस स्टॉक पर Equal-weight रेटिंग देते हुए इस स्टॉक का टार्गेट 217 रुपये रखा है। ब्रोकरेज का कहना है कि कमजोर अन्य आय से मुनाफा अनुमान से कम रहा है। मुंद्रा प्रॉफिट अनुमान से कम है लेकिन इंडोनेशिया कोल मुनाफा बेहतर रहा है।
वहीं सीएलएसए ने इस स्टॉक पर Sell की राय देते हुए इसके लिए 195 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि Q3 में कमजोर नतीजे रहे है और कोल बिजनेस ने निराश किया है। मौजूदा स्तरों पर वैल्यूएशन महंगा है। कोल का EBITDA में 78% हिस्सा है। इसी तरह शेयरखान ने इस स्टॉक पर Buy रेटिंग देते हुए इस स्टॉक का लक्ष्य 275 रुपये रखा है।
IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि टाटा पावर के शेयर चार महीने के उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा हैं। कंपनी ने तीसरी तिमाही के मजबूत नतीजे पेश किए है। टेक्निकल नजरिए से देखें तो इस स्टॉक का चार्ट पैटर्न काफी मजबूत नजर आ रहा है। लिहाजा निवेशक इस स्टॉक पर 255-270 रुपये के लक्ष्य के लिए 219 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी कर सकते है।