Get App

Tata Power के शेयर में तिमाही नतीजों के बाद दिखी तेजी, जानिए क्या आपको करना चाहिए निवेश?

IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि टाटा पावर के शेयर चार महीने के उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा हैं। कंपनी ने तीसरी तिमाही के मजबूत नतीजे पेश किए है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2022 पर 12:08 PM
Tata Power के शेयर में तिमाही नतीजों के बाद दिखी तेजी, जानिए क्या आपको करना चाहिए निवेश?
मॉर्गन स्टैनली ने इस स्टॉक पर Equal-weight रेटिंग देते हुए इस स्टॉक का टार्गेट 217 रुपये रखा है।

Tata Power Company के शेयर में आज यानी 10 फरवरी के कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी ने एक दिन पहले अपने तिमाही नतीजे घोषित किए है जिसके मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 71.6 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली और यह 425.8 करोड़ रुपये रहा है। जबकि बीते साल समान तिमाही में यह आंकड़ा 248 करोड़ रुपये रहा था। बिजली उत्पादक कंपनी ने इस अवधि में 43.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 10,913.1 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया।

कंपनी की टॉपलाइन में ग्रोथ की मुख्य वजह उसका ट्रांसमिशन बिजनेस रहा, जिसमें सालाना आधार पर 83.5 फीसदी की बढ़ोतरी रही और यह बढ़कर 7,125.7 करोड़ रुपये हो गया।

टाटा पावर का कंसॉलिडेटेड ऑपरेटिंग प्रॉफिट 16 फीसदी बढ़कर 2,499 करोड़ रुपये हो गया, हालांकि मार्जिन 17 फीसदी से घटकर 15 फीसदी रह गया।

टाटा पावर ने कहा कि वह रिन्युएबिल एनर्जी सोर्सेज को बढ़ावा देने के लिए 3,400 करोड़ रुपये के निवेश से 4 जीबी की सोलर सेल और मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता विकसित करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें