Tata Power में करीब 3% की तेजी, मॉर्गन स्टैनली ने बढ़ाया स्टॉक का टार्गेट प्राइस

मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि कंपनी के ग्रीन बिजनेस के दिए गए वैल्यूएशन और मुंद्रा रिजोल्यूशन की शर्तें इस स्टॉक के लिए अहम ट्रिगर का काम करेंगी.

अपडेटेड Feb 16, 2022 पर 1:23 PM
Story continues below Advertisement
सीएनबीसी टीवी 18 के रिपोर्ट के मुताबिक मॉर्गन स्टैनली ने टाटा पावर पर equal-weight रेटिंग बनाए रखते हुए इसका टार्गेट प्राइस बढ़ाकर 228 रुपये कर दिया है।

आज इंट्राडे में टाटा पावर के शेयरों में करीब 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली है और यह 236.75 रुपये तक जाता नजर आया है। गौरतलब है कि विदेशी रिसर्च हाउस मॉर्गन स्टैनली ने इस स्टॉक का टार्गेट प्राइस बढ़ा दिया है जिसके चलते आज यह शेयर जोश में दिख रहा है। सीएनबीसी टीवी 18 के रिपोर्ट के मुताबिक मॉर्गन स्टैनली ने टाटा पावर पर equal-weight रेटिंग बनाए रखते हुए इसका टार्गेट प्राइस बढ़ाकर 228 रुपये कर दिया है।

मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि कंपनी के ग्रीन बिजनेस के दिए गए वैल्यूएशन और मुंद्रा रिजोल्यूशन की शर्तें इस स्टॉक के लिए अहम ट्रिगर का काम करेंगी। इसके अलावा वित्त वर्ष 2022-24 के लिए कंपनी के अर्निंग में 2 फीसदी का बदलाव करते हुए -6 फीसदी और 10 फीसदी किया गया है।

बता दें कि टाटा पावर ने 9 फरवरी को अपने तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए थे। तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 71.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 425.8 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि बीते साल समान तिमाही में यह आंकड़ा 248 करोड़ रुपये रहा था। बिजली उत्पादक कंपनी ने इस अवधि में 43.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 10,913.1 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया।


TCS शेयर बायबैक की रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते, रिटेल निवेशक इन बातों का रखें ध्यान

दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी की बिजली खरीद की कॉस्ट 1,802.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,631.7 करोड़ रुपये हो गई। इसी प्रकार, ट्रांसमिशन चार्जेस दोगुने से ज्यादा होकर 250 करोड़ रुपये हो गए।कंपनी की टॉपलाइन में ग्रोथ की मुख्य वजह उसका ट्रांसमिशन बिजनेस रहा, जिसमें सालाना आधार पर 83.5 फीसदी की बढ़ोतरी रही और यह बढ़कर 7,125.7 करोड़ रुपये हो गया।

रिन्युएबल एनर्जी सेगमेंट का प्रदर्शन भी अच्छा रहा और तिमाही के दौरान इसकी बिक्री 47 फीसदी बढ़कर 1,823 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि, उसका जेनरेशन बिजनेस सुस्त रहा, क्योंकि उसकी बिक्री सालाना आधार पर 3,407 करोड़ रुपये से घटकर 3,128 करोड़ रुपये रह गई।

फिलहाल 1.10 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 4.70 अंक यानी 2.04 फीसदी की बढ़त के साथ 235.05 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा है। 19 अक्टूबर 2021 को इस स्टॉक में 269.70 रुपये का 52 वीक हाई छुआ था जबकि 15 फरवरी 2021 को इसने 86.35 रुपये का 52 वीक लो छुआ था। वर्तमान यह शेयर अपने 52 वीक हाई से 13.29 फीसदी नीचे नजर आ रहा है जबकि 52 वीक लो से 170.82 फीसदी ऊपर नजर आ रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।