Tata Steel Outlook : आज टाटा स्टील में दिखी फौलादी तेजी, जानिए आगे कैसी रह सकती है स्टॉक की चाल

Tata Steel Share Price : टाटा स्टील पर नुवामा ने रेटिंग अपग्रेड करके BUY कर दी है और स्टॉक का टारगेट बढ़ाकर 177 रुपए कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि FY27 EBITDA अनुमान में 6 फीसदी की बढ़त संभव है। यूरोप में मुनाफा बढ़ने और फिक्स्ड लागत में कमी का असर देखने को मिलेगा

अपडेटेड May 14, 2025 पर 2:40 PM
Story continues below Advertisement
Tata Steel Outlook : टाटा स्टील पर एक्सिस सिक्योरिटीज की भी खरीदारी की राय है। ब्रोकरेज ने स्टॉक का लक्ष्य 150 रुपए से बढ़ा कर 170 रुपए कर दिया है

Tata Steel Share : बाजार में आज मेटल शेयरों का ही जलवा है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 2.5 फीसदी ऊपर है। इसमें भी टाटा स्टील में सबसे फौलादी तेजी है। इस स्टॉक में आज आई तेजी की वजह पर नजर डालें तो कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। इस अवधि में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा 1,201 करोड़ रुपए पर रहा है। कंपनी के सस्ते कच्चे माल और ज्यादा अन्य आय से सहारा मिला है। कंपनी का कहना है कि अगली कुछ तिमाहियों में UK कारोबार में ब्रेकइवन होगा। पहली तिमाही में यूरोप कारोबार में ब्रेकइवन होगा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में 15,000 करोड़ रुपए का कैपेक्स गाइडेंस दिया है।

स्टील के दाम बढ़े

भारत में स्टील की कीमतें तिमाही आधार पर 3000 रुपए प्रति टन बढ़ीं बढ़ी हैं। यूरोप में स्टील के दाम 22-30 यूरो प्रति टन बढ़े हैं। भारत में स्टील के दाम मौजूदा स्तरों पर टिकने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कोकिंग कोल की कंज्म्पशन कॉस्ट 10 डॉलर प्रति टन कम रही है। वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही से यूरोपीय कारोबार का EBITDA पॉजिटिव होने की उम्मीद है। पहली तिमाही में यूरोप कारोबार में ब्रेकइवन होगा। टाटा स्टील पर ब्रोरेज भी पॉजिटिव हैं।


April WPI Data: अप्रैल में थोक महंगाई 13 महीनों के निचले स्तर पर रही, मार्च के 2.05% से घटकर 0.85% पर आई

टाटा स्टील पर नुवामा

टाटा स्टील पर नुवामा ने रेटिंग अपग्रेड करके BUY कर दी है और स्टॉक का टारगेट बढ़ाकर 177 रुपए कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि FY27 EBITDA अनुमान में 6 फीसदी की बढ़त संभव है। यूरोप में मुनाफा बढ़ने और फिक्स्ड लागत में कमी का असर देखने को मिलेगा।

टाटा स्टील पर MOFSL

टाटा स्टील पर MOFSL ने न्यूट्रल रेटिंग के साथ लक्ष्य बदलकर 155 रुपए कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि पहली तिमाही में स्टील कीमतों में बढ़त संभव है। सेफगार्ड ड्यूटी लगने और कम इंपोर्ट का असर दाम पर पड़ेगा। लंबी अवधि का नजरिया काफी मजबूत स्टॉक है।

टाटा स्टील पर ICICI Sec

टाटा स्टील पर ICICI Sec का कहना है कि मैनेजमेंट का फोकस कॉस्ट घटाने पर है। ब्रोकरेज की इस स्टॉक में खरीदारी की राय है। उसने स्टॉक का लक्ष्य 180 रुपए से बढ़ाकर 190 रुपए कर दिया है।

टाटा स्टील पर एक्सिस सिक्योरिटीज

टाटा स्टील पर एक्सिस सिक्योरिटीज की भी खरीदारी की राय है। ब्रोकरेज ने स्टॉक का लक्ष्य 150 रुपए से बढ़ा कर 170 रुपए कर दिया है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।