Tata Steel Share : बाजार में आज मेटल शेयरों का ही जलवा है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 2.5 फीसदी ऊपर है। इसमें भी टाटा स्टील में सबसे फौलादी तेजी है। इस स्टॉक में आज आई तेजी की वजह पर नजर डालें तो कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। इस अवधि में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा 1,201 करोड़ रुपए पर रहा है। कंपनी के सस्ते कच्चे माल और ज्यादा अन्य आय से सहारा मिला है। कंपनी का कहना है कि अगली कुछ तिमाहियों में UK कारोबार में ब्रेकइवन होगा। पहली तिमाही में यूरोप कारोबार में ब्रेकइवन होगा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में 15,000 करोड़ रुपए का कैपेक्स गाइडेंस दिया है।
