Jan Auto Sales| मारुति सुजुकी, बजाज ऑटो और टीवीएस मोटर्स की बिक्री रही सुस्त, एमएंडएम की बिक्री में उछाल

टाटा मोटर्स ने सूचित किया है कि जनवरी 2022 में उसकी कुल बिक्री में सालाना आधार पर 27 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है.

अपडेटेड Feb 02, 2022 पर 11:25 AM
Toyota Kirloska मोटर ने बताया है कि जनवरी 2022 में उसकी घरेलू होलसेल बिक्री 34 फीसदी गिरकर 7,328 यूनिट पर रही है

1 फरवरी को ऑटो मोबाइल कंपनियों ने अपनी बिक्री आंकड़े जारी कर दिए। महिंद्रा एंड महिंद्रा, किया इंडिया और टाटा मोटर्स को छोड़कर अधिकांश कंपनियों की कुल बिक्री में जनवरी महीने में गिरावट देखने को मिली है। मारुति सुजुकी जैसी कंपनियों के बिक्री में तो गिरावट हुई ही है। इसके साथ ही आज इसका शेयर भी टूटा है।

गौरतलब है कि कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल इकोसिस्टम को विस्तार देने कीबात कही थी। हालांकि एफएम ने अपने बजट भाषण में ऑटो सेक्टर के लिए कोई बड़ा एलान नहीं किया। यहां हम आपको जनवरी महीने के अलग-अलग ऑटो कंपनियों के बिक्री आंकड़ों की एक झलक दे रहे हैं।

बजाज ऑटो की कुल बिक्री 15% घटी


मंगलवार को बजाज ऑटो ने जनवरी महीने के अपने बिक्री आंकड़े जारी कर दिए है। जिसके मुताबिक इस अवधि में कंपनी की कुल बिक्री 15 फीसदी घटकर 3,63,443 यूनिट पर रही है। कंपनी ने पिछले साल की जनवरी में 4,25,199 वाहन बेचे थे।

जनवरी 2021 में कंपनी के कुल घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 12 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और यह पिछले साल के जनवरी के 1,70,757 यूनिट से घटकर 1,49,656 यूनिट पर आ गई है। इस अवधि में कंपनी के एक्सपोर्ट में भी सालाना आधार पर 16 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

बजाज ऑटो ने बताया है कि जनवरी महीने में कंपनी की 2 -व्हीलर बिक्री सालाना आधार पर 14 फीसदी घटी है जबकि कर्मशियल वाहन की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 6 फीसदी बढ़ी है।

मारुति सुजुकी इंडिया

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) की थोक बिक्री जनवरी, 2022 में 3.96 प्रतिशत घटकर 1,54,379 यूनिट्स रही। मारुति ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि जनवरी, 2021 में कंपनी ने 1,60,752 कार बेचे थे। इसके अलावा कंपनी की घरेलू बिक्री पिछले महीने आठ प्रतिशत घटकर 1,36,442 यूनिट रही, जो एक साल पहले के इसी महीने में 1,48,307 यूनिट रही थी।

महिंद्रा ने जनवरी 2022 में गाड़ियों की बिक्री में दर्ज की 20% की वृद्धि

मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कमी का उन वाहनों के उत्पादन पर मामूली प्रभाव पड़ा जो मुख्य रूप से घरेलू बाजार में बेचे जाते हैं। हम इस प्रभाव को कम करने के लिए हर संभव कदम उठा रहे है। कंपनी ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की कमी का उन वाहनों के उत्पादन पर मामूली प्रभाव पड़ा जो मुख्य रूप से घरेलू बाजार में बेचे जाते हैं।

जनवरी 2022 में कॉम्पैक्ट सेगमेंट भी घटकर 71,472 यूनिट हो गया, जबकि 2021 में इसी दौरान 76,935 यूनिट्स था। MSI के कॉम्पैक्ट सेगमेंट में Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift, Tour S और WagonR शामिल हैं।

UV सेगमेंट में Ertiga, Gypsy, S-Cross, Vitara Brezza, XL6 जैसी कारों की बिक्री जनवरी 2022 में 26,624 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो पिछले साल 23,887 यूनिट्स थी। जनवरी 2021 में 11,680 यूनिट्स के मुकाबले इस साल Eeco की बिक्री थोड़ी कम होकर 10,528 यूनिट्स रह गई है।

जनवरी 2022 में MSI के लिए निर्यात 17,937 यूनिट्स के साथ बढ़ा है, जो पिछले साल जनवरी में 12,445 यूनिट्स था। मध्यम आकार के Ciaz की जनवरी 2022 में बिक्री बढ़ी है। कंपनी ने जनवरी 2022 में 1666 यूटिन्ट की बिक्री की, जबकि 2021 जनवरी में 1347 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने घोषणा की है कि जनवरी 2022 में उसकी कुल ऑटो बिक्री 46,804 गाड़ियां रही। युटिलिटी वेहिकल सेगटमें (Utility Vehicles segment) में महिंद्रा ने जनवरी 2022 में 19,848 गाड़ियां बेंची। यात्री वाहनों (Passenger Vehicles segment) की बात करें (जिसमें यूवी, कार और वैन शामिल हैं) उसमें कंपनी ने जनवरी 2022 में 19,964 गाड़यां बेंची। जबकि जनवरी 2022 के महीने में 2,861 गाड़ियों का निर्यात का निर्यात किया गया।

वाणिज्यिक वाहन सेगमेंट (Commercial Vehicles segment) में महिंद्रा ने जनवरी 2022 में 58% की वृद्धि के साथ 21111 गाड़ियां बेंची। जनवरी 2022 में <2T, पिकअप (2T से 3.5T), >3.5T के सभी हल्के वाणिज्यिक वाहन सेगमेंट (Light Commercial Vehicle Segments) और और भारी वाणिज्यिक वाहनों (heavy commercial vehicles) ने में निरंतर ग्रोथ देखने को मिली।

टीवीएस की बिक्री घटी

टीवीएस मोटर्स ने सूचित किया है कि इसकी कुल बिक्री में सालाना आधार पर 13.14 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनीने जनवरी महीने में 2,66,788 यूनिट बेचे है जबकि पिछले साल की इसी जनवरी महीने में 3,07,149 यूनिट बेचे थे। जनवरी में कंपनी की कुल टू-व्हीलर बिक्री 13.73 फीसदी की गिरावट के साथ 2,54,139 यूनिट पर रही है जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 2,94,596 यूनिट रही थी।

Toyota Kirloskar

Toyota Kirloska मोटर ने बताया है कि जनवरी 2022 में उसकी घरेलू होलसेल बिक्री 34 फीसदी गिरकर 7,328 यूनिट पर रही है जबकि जनवरी 2021 में कंपनी ने 11,126 यूनिट बेची थी।

होंडा कार की बिक्री घटी

Honda Cars India Ltd (HCIL) ने बताया है कि जनवरी 2022 में उसकी बिक्री में सालाना आधार पर 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और उसने इस अवधि में कुल 12,149 यूनिट बेची है। जबकि जनवरी 2021 में कंपनी ने ुल 12552 यूनिट बेचे थे।

Kia India की बिक्री में 1 फीसदी की बढ़ोतरी

ऑटो मेकर किया इंडिया ने मंगलवार को बताया कि जनवरी 2022 में कंपनी की बिक्री 1.38 फीसदी बढ़कर 19,319 यूनिट पर रही है। वहीं कंपनी ने जनवरी 2021 में 19,056 यूनिट बेची थी।

टाटा मोटर्स की बिक्री में बढ़ोतरी

टाटा मोटर्स ने सूचित किया है कि जनवरी 2022 में उसकी कुल बिक्री में सालाना आधार पर 27 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है जनवरी 2022 में कंपनी ने 76,210 यूनिट बेचे है जबकि कंपनी ने जनवरी 2021 में 59,866 यूनिट बेचे थे। जनवरी 2022 में कंपनी की कुल घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 26 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है जबकि इसी अवधि में कंपनी की पैसेंजर व्हीकल बिक्री पिछले साल की जनवरी के 26,978 यूनिट से बढ़कर 40,777 यूनिट पर आ गई है।

कंपनी ने यह भी बताया है कि जनवरी 2022 में उसकी इलेक्टिक व्हीकल बिक्री में 5 गुने की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह इस अवधि में 2,892 यूनिट रही है। इसी तरह जनवरी 2022 में कंपनी की कर्मशियल व्हीकल बिक्री सालाना आधार पर 7 फीसदी की बढ़त के साथ 35,268 यूनिट रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।