महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने आज घोषणा की है कि जनवरी 2022 में उसकी कुल ऑटो बिक्री 46,804 गाड़ियां रही। युटिलिटी वेहिकल सेगटमें (Utility Vehicles segment) में महिंद्रा ने जनवरी 2022 में 19,848 गाड़ियां बेंची। यात्री वाहनों (Passenger Vehicles segment) की बात करें (जिसमें यूवी, कार और वैन शामिल हैं) उसमें कंपनी ने जनवरी 2022 में 19,964 गाड़यां बेंची। जबकि जनवरी 2022 के महीने में 2,861 गाड़ियों का निर्यात का निर्यात किया गया।
वाणिज्यिक वाहन सेगमेंट (Commercial Vehicles segment) में महिंद्रा ने जनवरी 2022 में 58% की वृद्धि के साथ 21111 गाड़ियां बेंची। जनवरी 2022 में <2T, पिकअप (2T से 3.5T), >3.5T के सभी हल्के वाणिज्यिक वाहन सेगमेंट (Light Commercial Vehicle Segments) और और भारी वाणिज्यिक वाहनों (heavy commercial vehicles) ने में निरंतर ग्रोथ देखने को मिली।
एमएंडएम लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय नाकरा (Veejay Nakra, Chief Executive Officer, Automotive Division, M&M Ltd) ने कहा “हमने जनवरी 2022 में 20% की समग्र वृद्धि के साथ अपनी ग्रोथ को जारी रखा है। हमारे कमर्शियल गाड़ियों ने सभी सेगमेंट में वृद्धि दर्ज की और इस महीने 58% की समग्र प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की। हमने अपने संपूर्ण एचसीवी, आईसीवी और एलसीवी ट्रक रेंज (HCV, ICV & LCV truck range) पर 'हाइएस्ट माइलेज या गिव ट्रक बैक' गारंटी लॉन्च की, जिसे बाजार से बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।"
विजय नाकरा ने आगे कहा "विभिन्न वैश्विक आपूर्ति चुनौतियों के बावजूद हमने जनवरी 2022 के पहले 14000 XUV700s की बिलिंग की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा किया और लॉन्च के बाद से करीब 1,00,000 बुकिंग दर्ज की हैं, जो कि भारतीय एसयूवी उद्योग में एक प्रमुख माइलस्टोन है। हमने सेमी-कंडक्टर से संबंधित पुर्जों के मुद्दे की बारीकी से निगरानी करना जारी रखा है और उपयुक्त के रूप में सुधारात्मक कार्रवाई की है।"