गुरुवार यानी आज के कारोबारी सत्र में Multi Commodity Exchange (MCX) के शेयरों में करीब 4 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। बता दें कि मार्केट रेगुलेटर सेबी ने फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर (FPIs) को कमोडिटी डेरिवेटिव में ट्रेड करने की मंजूरी दे दी है। इस खबर के चलते आज यह शेयर जोश में नजर आ रहा है।
