एक्सिस सिक्योरिटीज की राय, फार्मा कंपनियों के मार्जिन पर रह सकता है दबाव, इन शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई

एक्सिस सिक्योरिटीज ने फार्मा कंपनियों के चौथी तिमाहियों के अपने प्रिव्यू में कहा है कि लोअर बेस के कारण हॉस्पिटल सेक्टर में ओवरऑल इंडस्ट्रीज की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है

अपडेटेड Apr 14, 2022 पर 4:17 PM
एक्सिस सिक्योरिटीज HCG और KIMS जैसे मजबूत कंपनियों पर फोकस कर रही हैं।

ब्रोकरेज हाउस एक्सिस सिक्योरिटीज ने हाल ही में फार्मा सेक्टर की आगे की दशा और दिशा की संभावना पर एक नोट जारी किया है जिसमें उसने फार्मा सेक्टर की टॉप पिक्स भी बताई हैं। एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि उसके कवरेज में शामिल फार्मा कंपनियां वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में हाई सिंगल डिजिट ग्रोथ (सालाना आधार पर 6.2% तक) दिखा सकती हैं।

ब्रोकरेज हाउस ने अपने इस नोट में आगे कहा कि चौथी तिमाही में फार्मा सेक्टर में इंजेक्टेबल और जेनेरिक सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि चौथी तिमाही में फार्मा कंपनियों के एबिटडा मार्जिन पर दबाव देखने को मिल सकता है। इसकी वजह रूस - यूक्रेन युद्ध के चलते ऑर्गेनिक केमिकल और सॉल्वैंट्स के भाव में हुई बढ़ोतरी के साथ चीन से होने वाले API/KSM आयात की बढ़ती लागत रहेगी ।

इन मिड और स्मॉलकैप स्टॉक्स में म्यूचुअल फंडों ने मार्च में की जमकर खरीदारी, आइए डालते हैं इन पर एक नजर


फार्मा सेक्टर की एक्सिस सिक्योरिटीज की टॉप पिक्स में Cipla, Abbott India, Krishna Institute Of Medical Sciencs (KIMS), और Healthcare Global Enterprises (HCG) के नाम शामिल हैं।

एक्सिस सिक्योरिटीज ने फार्मा कंपनियों के चौथी तिमाही के अपने प्रिव्यू में कहा है कि लोअर बेस के कारण हॉस्पिटल सेक्टर में ओवरऑल इंडस्ट्री की तुलना में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा। इसके अलावा कंज्यूमर अब हॉस्पिटल सेक्टर में अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर के तुलना में ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। जिसका फायदा हेल्थकेयर सेक्टर के ऑर्गेनाइज्ड कंपनियों को मिल रहा है।

इस बात को ध्यान में रखते में हुए एक्सिस सिक्योरिटीज HCG और KIMS जैसे मजबूत कंपनियों पर फोकस कर रही है। इन दोनों की बैलेसशीट काफी अच्छी स्थिति में है। साथ ही ये अपने सेक्टर के लीडिंग प्लेयर भी हैं।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।