मार्च 2022 में म्यूचुअल फंडों के इक्विटी फंड स्कीमों में बढ़त देखने को मिली हैं। मार्च 2022 में इक्विटी फंडों में किया गया निवेश 20,300 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड हाई पर रहा है जो कि फरवरी 2022 में 17, 800 करोड़ रुपये पर रहा था। मार्च 2022 में SIP के जरिए होने वाले निवेश में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। मार्च 2022 में SIP के जरिए होने वाला निवेश 12300 करोड़ रुपये के मजबूत स्तर पर रहा है।
पिछले 4 महीनों के दौरान निचले स्तर पर म्यूचुअल फंड स्कीमों में जोरदार निवेश होता नजर आया है। पिछले कुछ सालों से देखने को मिल रहा है कि बाजार की हर बड़ी गिरावट में म्यूचुअल फंडों में भारी मात्रा में निवेश आता दिखता है जो कि रिटेल निवेशकों में आ रही परिपक्वता का संकेत है। ये बातें आईसीआईसीआईसी सिक्योरिटीज ने पिछले महीने म्यूचुअल फंडों पर जारी अपने एक नोट में कही हैं।
आईसीआईसीआईसी सिक्योरिटीज के इस नोट में यह भी बताया गया है कि मार्च महीने में म्यूचुअल फंडों के जरिए GMR Infrastructure Ltd, Coforge, Biocon, Sundaram Finance, Star Health and Allied Insurance Company, GR Infraprojects, Bandhan Bank, Indian Hotels Company, Laurus Labs, Max Healthcare Institute जैसे मिडकैप स्टॉक्स में सबसे ज्यादा निवेश आया है।
वहीं स्मॉलकैप स्पेस पर नजर डालें तो फंड हाउसों ने Gulshan Polyols, HEG, Stove Kraft, TV18 Broadcast, Supreme Petrochem, Intellect Design Arena, Avanti Feeds, Dodla Dairy, Garware Technical Fibres और Granules India में मार्च महीने में जोरदार खरीदारी की है।
मार्च महीने में सभी इक्विटी केंद्रित स्कीमों में नेट इनफ्लो देखने को मिला है। इसमें मल्टीकैप फंड कैटेगरी में सबसे ज्यादा निवेश आया है। मार्च महीने में मल्टीकैप फंड कैटेगरी में 9,695 करोड़ रुपये का निवेश आता दिखा है। उसके बाद लॉर्जकैप और मिडकैप का नंबर रहा है। इस नोट के मुताबिक मार्च महीने में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्रीज में 69,883 करोड़ रुपये का निवेश आता दिखा है जो कि फरवरी महीने में 31,533 करोड़ रुपये पर था।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )