Butterfly Gandhimathi Appliances(BGAL) ने कंपनी में प्रमोटर द्वारा धारित 55 फीसदी हिस्सेदारी 1410 करोड़ रुपये में Crompton Greaves Consumer को बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस डील के लिए कंपनी की वैल्यू का निर्धारण 2526 करोड़ रुपये किया गया है। Butterfly Gandhimathi के शेयरों में पिछले 5 कारोबारी सत्रों में करीब 7 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है जबकि इसी अवधि में बीएसई सेंसेक्स में 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
इस अधिग्रहण के लिए हुए करार के तहत Crompton Greaves को पब्लिक शेयर होल्डरों के लिए एक अनिवार्य ओपन ऑफर भी लॉन्च करना होगा जिसके तहत 1,433.9 रुपये प्रति शेयर के भाव पर Butterfly Gandhimathi के 26 फीसदी स्टेक का अधिग्रहण किया जाएगा। इस ओपन ऑफर सहित इस अधिग्रहण की कुल कीमत 2,077 करोड़ रुपये होगी। इस अधिग्रहण के लिए हुए करार के तहत Crompton Greaves,बटरफ्लाई गांधीमती से 30.4 करोड़ रुपये में उसके ट्रेडमार्क राइट का भी अधिग्रहण करेगी।
पिछले 3 साल के दौरान यह मल्टीबैगर स्टॉक सालाना आधार पर 75 फीसदी की दर पर ग्रोथ करता नजर आया है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटी ने इस स्टॉक को Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 12 महीने का लक्ष्य 1620 रुपये का दिया है।
आईसीआईसीआईसी सिक्योरिटी का मानना है कि इस अधिग्रहण के चलते Butterfly Gandhimathi को Crompton Greaves के डीलर नेटवर्क की सुविधा मिलेगी और नॉर्थ इंडिया के तमाम बाजारों तक इसकी पहुंच बढ़ेगी। जिससे आगे इसके कारोबार में और बढ़ोतरी आती दिखेगी।
बतातें चलें कि Butterfly Gandhimathi भारत की किचन और इलेक्ट्रिक अप्लाइसेंस बनाने वाली लीडिंग कंपनी है। कंपनी अपने प्रोडेक्ट की बिक्री Butterfly ब्रांड के तहत करती है। कंपनी LPG stoves और टेबल टॉप वेट ग्राइडर, मिक्सर ग्राइडर और प्रेशर कूकर की मार्केट लीडर है। पिछले 3 साल के दौरान कंपनी ने ऑनलाइन कारोबार पर अपना फोकस बढ़ाया है। जिसका असर इसके रेवेन्यू में ग्रोथ के रूप में सामने आया है।