इस बैंक के IFSC, MICR codes में 28 फरवरी के बाद होगा बदलाव, जानिए पूरी डिटेल

लक्ष्मी विलास बैंक को डीबीएस बैंक इंडिया लिमिडेट के साथ मिला दिया गया है। डीबीएस बैंक इंडिया, डीबीएस ग्रुप होल्डिंग की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है.

अपडेटेड Feb 25, 2022 पर 4:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस बीच इसी महीने शुरुआत में डीबीएस बैंक इंडिया ने एलान किया था लीडिंग dairy-tech स्टार्टअप Stellapps के साथ एक बैंकिंग पार्टनरशिप करार किया है

डीबीएस बैंक इंडिया लिमिडेट (DBIL) के साथ विलय के बाद पहले लक्ष्मी विलास बैंक (LVB) के नाम से जाने जाने वाले बैंक के सभी ब्रांचो के IFSC और MICR कोड में बदलाव हो गया है। हालांकि यह नए कोड 25 अक्टूबर 2021 से ही एक्टिव है लेकिन ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 28 फरवरी 2022 से सभी पुराने IFSC codes बदल जाएंगे । ग्राहकों को 1 मार्च 2020 की प्रभावी तिथी से NEFT/RTGS/IMPS के जरिए फंड ट्रांसफर के लिए नए DBS IFSC code की जरुरत होगी।

DBS ने इस बारे में जारी प्रेस रिलीज में सूचित किया है कि ग्राहकों को लेटर, एसएमएस और ई-मेल के जरिए इन बदलाव के बारे में सूचित किया गया है। बैंक की शाखाओं पर भी यह सूचना जारी की गई है।

बैंक के आधिकारिक बयान में आगे कहा गया है कि थर्ड पार्टी को जारी किए गए सभी वर्तमान चेक को 28 फरवरी 2022 के पहले नए चेक से रिप्लेस किया जाना चाहिए। 28 फरवरी के बाद पुराने MICR कोड वाले किसी भी चेक को नहीं स्वीकार किया जाएगा। नए MICR कोड के साथ नया चेक बुक 1 नवंबर 2021 से ही उपलब्ध हैं।


इस मल्टीबैगर स्टॉक में अभी और तेजी की है उम्मीद, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने की खरीद की सिफारिश, जानिए क्या है टार्गेट

बतातें चले कि लक्ष्मी विलास बैंक को डीबीएस बैंक इंडिया लिमिडेट के साथ मिला दिया गया है। डीबीएस बैंक इंडिया, डीबीएस ग्रुप होल्डिंग की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। यह विलय 27 नवंबर 2020 से प्रभावी है। इस बीच इसी महीने शुरुआत में डीबीएस बैंक इंडिया ने एलान किया था लीडिंग dairy-tech स्टार्टअप Stellapps के साथ एक बैंकिंग पार्टनरशिप करार किया है जिसके तहत पूरे भारत में छोटी-छोटी डेयरी कंपनियों के बीच डिजिटाइजेशन को प्रोत्साहन दिया जाएगा उम्मीद है कि इस पार्टनरशिप से सीधे तौर पर वर्तमान में 20,000 किसानों को फायदा होगा और नियर फ्यूचर में करीब 1 लाख डेयरी फार्मर इस स्कीम का फायदा पाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।