सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।
इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।
जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-
यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स ने इस स्टॉक में BTST strategy यानी आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी। डीलर्स को लगता है कि इसमें 770-775 के लेवल्स देखने को मिलेंगे। वैसे भी आज Domestic funds द्वारा प्राइवेट banks में खरीदारी देखने को मिली है। वहीं फरवरी सीरीज में इसमें Short covering भी देखने को मिली है।
यतिन ने आगे कहा कि बैंकिंग में आईसीआईसीआई बैंक के बाद Dealers आज अल्युमिनियम स्टॉक्स पर बुलिश दिखाई दिये। डीलर्स को लगता है कि HINDALCO और NALCO में 5-7% की trading upside देखने को मिलेगी लिहाजा उन्होंने दोनो स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी। डीलर्स ने इन दोनों स्टॉक्स में मार्च सीरीज के लिए खरीदारी करने की सलाह दी।