सीएनबीसी टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प (Housing Development Finance Corp (HDFC) के शेयरों में मंगलवार को कई ब्लॉक डील्स दिखी, जिसमें कंपनी के लगभग 71 लाख शेयरों का आदान-प्रदान हुआ। हालांकि खरीदारों और विक्रेताओं का विवरण उपलब्ध नहीं हो सका। वहीं एक टीवी रिपोर्ट के मुताबिक डील की कीमत 1,730 करोड़ रुपये थी। आज सुबह 9.24 बजे, बीएसई पर शेयर 2,386 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जिसमें 2.1% की नरमी देखने को मिली।
पिछले कुछ महीनों से स्टॉक दबाव में है, जबकि विभिन्न इकोनॉमिक इंडीकेटर्स में सुधार दिखा है, जिसमें रियल एस्टेट क्षेत्र भी शामिल है। हाल ही में बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप इस हफ्ते की शुरुआत में एचडीएफसी के मार्केट कैप को पार कर गया था।
HDFC का दिसंबर तिमाही का प्रदर्शन मिला-जुला रहा जिसमें सालाना आधार पर कंपनी की शुद्ध ब्याज आय में 2 प्रतिशत की वृद्धि हाई बेस और हाई रिजर्व रिक्वायरमेंट के चलते कम रही। एचडीएफसी का एसेट क्वालिटी मेट्रिक्स तीसरी तिमाही में फिसल गया, जिसमें कंपनी ने अपने स्टेज 3 एसेट्स (नॉन परफॉर्मिंग लोन) में 20 बेसिस प्वाइंट्स की वृद्धि दर्ज की। ये लोन कुल पोर्टफोलियो का 2.7 प्रतिशत था।
CLSA ने एक रिपोर्ट में कहा "हमने वित्त वर्ष 23/24सीएल के अनुमानों में 4-5 प्रतिशत की कटौती मुख्य रूप से मार्जिन मिस और इंक्रीमेंटल मॉर्गेज स्प्रेड के लिए कठिन आउटलुक के कारण की है। जबकि टर्निंग रेट साइकल एचडीएफसी लिमिटेड के ग्रोथ आउटलुक के लिए बहुत अच्छा है और हाल ही में अंडरपरफॉर्मेंस वैल्यूएशन अनडिमांडिंग है। सीएलएसए ने कहा हम HDFC Limited पर बड़े निजी बैंकों (ICICI/SBI/Axis) को प्राथमिकता देते हैं।"