Get App

निफ्टी में शामिल ये 5 स्टॉक 2022 में 18-24% फिसले, जानिए क्या अब इनमें की जानी चाहिए खरीद

वर्तमान स्थिति में भारत सहित दुनिया भर के निवेशक काफी सतर्क नजर आ रहे हैं जिसके चलते ग्लोबल इक्विटी मार्केट में दबाव देखने को मिल रहा है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 04, 2022 पर 6:17 PM
निफ्टी में शामिल ये 5 स्टॉक 2022 में 18-24% फिसले, जानिए क्या अब इनमें की जानी चाहिए खरीद
HDFC Life Insurance Co Ltd. |2022 में अब तक इस शेयर में 18 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2021 को यह शेयर 649.55 रुपये पर था जबकि 3 मार्च 2022 को यह शेयर 531.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था.

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पूर्वी यूरोप में तनाव काफी बढ़ गया है और दुनिया भर के बाजार दबाव में आ गए हैं। इस संकट के चलते तेल- गैस और सोने जैसी कमोडिटी की कीमतें आसमान छू रही हैं। तेल कीमतों में अभी और बढ़ोतरी की उम्मीद है जिसका सीधा संबंध ग्लोबल इंफ्लेशन से होता है। वर्तमान स्थिति में भारत सहित दुनिया भर के निवेशक काफी सतर्क नजर आ रहे हैं जिसके चलते ग्लोबल इक्विटी मार्केट में दबाव देखने को मिल रहा है। 2022 में अधिकांश निफ्टी शेयरों में कमजोरी देखने को मिली है। शेयर विशेष पर नजर डालें Dr. Reddy's Laboratories, Ultratech Cement, Wipro, Tech Mahindra और HDFC Life Insurance में 18-24 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि मनीकंट्रोल SWOT एनालिसिस के मुताबिक इन 5 शेयरों में कमजोरी की तुलना में मजबूत प्वाइंट ज्यादा हैं।

ऐसे में कैपिटल वाया ग्लोबल की Likhita Chepa का कहना है कि ये 5 स्टॉक निवेश का शानदार मौका उपलब्ध करा रहे हैं। ये स्टॉक ओवर सोल़्ड जोन के नजदीक हैं और इनके फंडामेंटल्स काफी मजबूत हैं। अब इन स्टॉक्स में अच्छा काफी रिटर्न मिल सकता है। ये स्टॉक एक आकर्षक P/E लेवल पर भी ट्रेड कर रहे हैं। ये सारे फैक्टर मिलकर इस बात का संकेत दे रहे हैं कि एक बार दुनिया में जारी जियोपॉलिटिकल तनाव घटने पर ये शेयर शॉर्ट टर्म में जोरदार कमाई करवा सकते हैं।

आइए इन शेयरों पर डालते हैं एक नजर

Dr. Reddy's Laboratories Ltd. | 2022 में अब तक इस शेयर में 24 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2021 को यह शेयर 4907.00 रुपये पर था जबकि 3 मार्च 2022 को यह शेयर 3718.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें