ओमीक्रोन की लहर, यूनियन बजट, ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर यूएस फेड की टिप्पणियों, रूस और यूक्रेन के बीच तनाव और कुछ दूसरे घरेलू और ग्लोबल कारणों की वजह से वित्त वर्ष 2022 में अब तक भारतीय इक्विटी मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इस अवधि में सेंसेक्स-निफ्टी में करीब 8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है जबकि इसी अवधि में स्मॉलकैप इंडेक्स 5 फीसदी से ज्यादा टूटा है। हालांकि बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में शामिल ऐसे 7 स्टॉक है जो इस धारा के उलटे तैरते नजर आए है और इनमें सिर्फ 2 महीने की अवधि में 50 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। मनीकंट्रोल SWOT एनालिसिस के मुताबिक इनमें से कई स्टॉक फंडामेटली काफी मजबूत है और टेक्निकल तौर पर इनमें बुलिश ट्रेन्ड कायम है। आइए डालते है इनपर एक नजर।
DB Realty | 2022 में अब तक इस शेयर में 155 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2021 को यह शयेर 46.8 रुपये पर बंद हुआ था जबकि 16 फरवरी 2022 को यह स्टॉक 119.2 रुपये पर बंद हुआ था। लेकिन moneycontrol SWOT analysis के मुताबिक इस लिस्ट में शामिल यह अकेला ऐसा स्टॉक है जिसमें मजबूती की तुलना में कमजोरी वाले प्वाइंट ज्यादा नजर आ रहे है। यह स्टॉक अभी भी 133.85 रुपये के अपने 52 वीक हाई से 11 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।
Gujarat Mineral Development Corporation Ltd. | 2022 में अब तक इस शेयर में 93 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2021 को यह शयेर 142.25 रुपये पर बंद हुआ था जबकि 16 फरवरी 2022 को यह स्टॉक 73.6 रुपये पर बंद हुआ था। moneycontrol SWOT analysis के मुताबिक इस स्टॉक में कमजोर प्वाइंट की तुलना में मजबूत प्वाइंट ज्यादा है। यह स्टॉक अभी भी 151.95 रुपये के अपने 52 वीक हाई से 6 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।
Khaitan Chemicals & Fertilizers Ltd. | 2022 में अब तक इस शेयर में 66 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2021 को यह शयेर 106.7 रुपये पर बंद हुआ था जबकि 16 फरवरी 2022 को यह स्टॉक 64.3 रुपये पर बंद हुआ था। moneycontrol SWOT analysis के मुताबिक इस स्टॉक में कमजोर प्वाइंट की तुलना में मजबूत प्वाइंट ज्यादा है। यह स्टॉक अभी भी 129.6 रुपये के अपने 52 वीक हाई से 18 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।
Sharda Cropchem Ltd. | 2022 में अब तक इस शेयर में 60 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2021 को यह शयेर 353.45 रुपये पर बंद हुआ था जबकि 16 फरवरी 2022 को यह स्टॉक 564.8 रुपये पर बंद हुआ था। moneycontrol SWOT analysis के मुताबिक इस स्टॉक में कमजोर प्वाइंट की तुलना में मजबूत प्वाइंट ज्यादा है। यह स्टॉक अभी भी 673 रुपये के अपने 52 वीक हाई से 16 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।
Deepak Fertilisers And Petrochemicals Corporation Ltd. | 2022 में अब तक इस शेयर में 56 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2021 को यह शयेर 373 रुपये पर बंद हुआ था जबकि 16 फरवरी 2022 को यह स्टॉक 582.75 रुपये पर बंद हुआ था। moneycontrol SWOT analysis के मुताबिक इस स्टॉक में कमजोर प्वाइंट की तुलना में मजबूत प्वाइंट ज्यादा है। यह स्टॉक अभी भी 661.9 रुपये के अपने 52 वीक हाई से 12 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।
Nahar Poly Films Ltd. | 2022 में अब तक इस शेयर में 51 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2021 को यह शयेर 279.15 रुपये पर बंद हुआ था जबकि 16 फरवरी 2022 को यह स्टॉक 422.9 रुपये पर बंद हुआ था। moneycontrol SWOT analysis के मुताबिक इस स्टॉक में कमजोर प्वाइंट की तुलना में मजबूत प्वाइंट ज्यादा है। यह स्टॉक अभी भी 475 रुपये के अपने 52 वीक हाई से 11 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।
Kellton Tech Solutions Ltd. | 2022 में अब तक इस शेयर में 51 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2021 को यह शयेर 63.15 रुपये पर बंद हुआ था जबकि 16 फरवरी 2022 को यह स्टॉक 95.25 रुपये पर बंद हुआ था। moneycontrol SWOT analysis के मुताबिक इस स्टॉक में कमजोर प्वाइंट की तुलना में मजबूत प्वाइंट ज्यादा है। यह स्टॉक अभी भी 134.95 रुपये के अपने 52 वीक हाई से 29 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।
Jindal Drilling & Industries Ltd. | 2022 में अब तक इस शेयर में 51 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2021 को यह शयेर 131.85 रुपये पर बंद हुआ था जबकि 16 फरवरी 2022 को यह स्टॉक 199 रुपये पर बंद हुआ था। moneycontrol SWOT analysis के मुताबिक इस स्टॉक में कमजोर प्वाइंट की तुलना में मजबूत प्वाइंट ज्यादा है। यह स्टॉक अभी भी 221.35 रुपये के अपने 52 वीक हाई से 10 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।