ये साल बीतने के कगार पर है। ऐसे में मनीकंट्रोल ने ऐसी BSE 500 कंपनियों पर नजर डाली है जिनके मुनाफे और बिक्री में पिछली 4 तिमाहियों (दिसंबर 2020 से सितंबर 2021) में लगातार बढ़त देखने को मिली है। 500 में से 14 कंपनियां इस मानक पर खऱी उतरी हैं। इन 14 में से भी 11 स्टॉक ऐसे रहे हैं जिनमें 1 साल की अवधि में 40 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। इसमें से भी KPIT Technologies, Persistent Systems, L&T Technology Services और Jindal Stainless जैसे स्टॉक इस अवधि के मल्टीबैगर साबित हुए हैं। खास बात ये है कि मनीकंट्रोल के SWOT एनालिसिस के मुताबिक इन सभी 11 शेयरों में आगे के लिए भी काफी मजबूती दिख रही है। आइए डालते हैं इन पर एक नजर।
KPIT Technologies|पिछले 1 साल में इस स्टॉक में 358 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 15 दिसंबर 2020 को ये शेयर 110 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, 15 दिसंबर 2021 को ये 504 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। मनीकंट्रोल के SWOT एनालिसिस के मुताबिक इस स्टॉक में 4 कमजोर प्वाइंट की तुलना में 14 मजबूत प्वाइंट हैं।
Persistent Systems| पिछले 1 साल में इस स्टॉक में 237 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 15 दिसंबर 2020 को ये शेयर 1304 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, 15 दिसंबर 2021 को ये 4389 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। मनीकंट्रोल के SWOT एनालिसिस के मुताबिक इस स्टॉक में 2 कमजोर प्वाइंट की तुलना में 13 मजबूत प्वाइंट हैं।
L&T Technology Services|पिछले 1 साल में इस स्टॉक में 196 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 15 दिसंबर 2020 को ये शेयर 1832 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, 15 दिसंबर 2021 को ये 5426 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। मनीकंट्रोल के SWOT एनालिसिस के मुताबिक इस स्टॉक में 6 कमजोर प्वाइंट की तुलना में 13 मजबूत प्वाइंट हैं।
indal Stainless|पिछले 1 साल में इस स्टॉक में 180 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 15 दिसंबर 2020 को ये शेयर 67 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, 15 दिसंबर 2021 को ये 187 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। मनीकंट्रोल के SWOT एनालिसिस के मुताबिक इस स्टॉक में 3 कमजोर प्वाइंट की तुलना में 16 मजबूत प्वाइंट हैं।
Computer Age Management Services|पिछले 1 साल में इस स्टॉक में 84 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 15 दिसंबर 2020 को ये शेयर 1510 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, 15 दिसंबर 2021 को ये 2783 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। मनीकंट्रोल के SWOT एनालिसिस के मुताबिक इस स्टॉक में 4 कमजोर प्वाइंट की तुलना में 12 मजबूत प्वाइंट हैं।
Tata Steel|पिछले 1 साल में इस स्टॉक में 82 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 15 दिसंबर 2020 को ये शेयर 1154 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, 15 दिसंबर 2021 को ये 635 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। मनीकंट्रोल के SWOT एनालिसिस के मुताबिक इस स्टॉक में 4 कमजोर प्वाइंट की तुलना में 12 मजबूत प्वाइंट हैं।
JSW Steel|पिछले 1 साल में इस स्टॉक में 80 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 15 दिसंबर 2020 को ये शेयर 366 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, 15 दिसंबर 2021 को ये 658 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। मनीकंट्रोल के SWOT एनालिसिस के मुताबिक इस स्टॉक में 14 मजबूत प्वाइंट हैं।
Rossari Biotech|पिछले 1 साल में इस स्टॉक में 64 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 15 दिसंबर 2020 को ये शेयर 819 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, 15 दिसंबर 2021 को ये 1340 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। मनीकंट्रोल के SWOT एनालिसिस के मुताबिक इस स्टॉक में 6 कमजोर प्वाइंट की तुलना में 9 मजबूत प्वाइंट हैं।
Caplin Point Laboratories|पिछले 1 साल में इस स्टॉक में 53 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 15 दिसंबर 2020 को ये शेयर 505 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, 15 दिसंबर 2021 को ये 773 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। मनीकंट्रोल के SWOT एनालिसिस के मुताबिक इस स्टॉक में 4 कमजोर प्वाइंट की तुलना में 14 मजबूत प्वाइंट हैं।
Narayana Hrudayalaya|पिछले 1 साल में इस स्टॉक में 50 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 15 दिसंबर 2020 को ये शेयर 405 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, 15 दिसंबर 2021 को ये 606 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। मनीकंट्रोल के SWOT एनालिसिस के मुताबिक इस स्टॉक में 4 कमजोर प्वाइंट की तुलना में 12 मजबूत प्वाइंट हैं।