ये साल बीतने के कगार पर है। ऐसे में मनीकंट्रोल ने ऐसी BSE 500 कंपनियों पर नजर डाली है जिनके मुनाफे और बिक्री में पिछली 4 तिमाहियों (दिसंबर 2020 से सितंबर 2021) में लगातार बढ़त देखने को मिली है। 500 में से 14 कंपनियां इस मानक पर खऱी उतरी हैं। इन 14 में से भी 11 स्टॉक ऐसे रहे हैं जिनमें 1 साल की अवधि में 40 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। इसमें से भी KPIT Technologies, Persistent Systems, L&T Technology Services और Jindal Stainless जैसे स्टॉक इस अवधि के मल्टीबैगर साबित हुए हैं। खास बात ये है कि मनीकंट्रोल के SWOT एनालिसिस के मुताबिक इन सभी 11 शेयरों में आगे के लिए भी काफी मजबूती दिख रही है। आइए डालते हैं इन पर एक नजर।
