इस बैंकिंग स्टॉक ने 2009 से अब तक हर चौथे साल दोगुनी की शेयरधारकों की वेल्थ, क्या है आपके पास!

2009 के बाद से अब तक ICICI Bank का शेयर हर 4 साल में बिना किसी शोरशराबे के अपनी शेयरधारकों की संपत्ति दोगुना करता रहा है

अपडेटेड May 09, 2022 पर 11:45 AM
ICICI Bank का करेंट मार्केट कैपिटल 4.95 लाख करोड़ रुपये है और यह मार्केट कैप के लिहाज से भारत की छठवीं सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी है।

Multibagger stock: ग्लोबल इकोनॉमी पर कोविड -19 महामारी की भारी मार के बावजूद भारतीय स्टॉक मार्केट में पिछले 2 साल के दौरान तमाम ऐसे मल्टीबैगर स्टॉक देखने को मिले है जिन्होंने अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। वित्त वर्ष 2022 में करीब 190 स्टॉक्स ने अपने शेयर धारको को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इन 190 मल्टीबैगर स्टॉक्स में से भी करीब 90 स्टॉक्स ऐसे रहे है जिन्होंने वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में ही अपने शेयरधारकों की वेल्थ दोगुना कर दी है। हालांकि कुछ ऐसे स्टॉक है जो इस सूची में नहीं है। लेकिन उनका ट्रैक रिकॉर्ड इतना जबरदस्त है कि वे किसी भी पोजिशनल इन्वेस्टर्स को आकर्षित कर सकता है।

ICICI Bank का स्टॉक एक ऐसा ही स्टॉक है। 2009 के बाद से अब तक ICICI Bank का शेयर हर 4 साल में बिना किसी शोरशराबे के अपनी शेयरधारकों की संपत्ति दोगुना करता रहा है।

लाइव मिंट में प्रकाशित खबर के मुताबिक ICICI Bank के शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो अप्रैल 2009 की शुरुआत में ICICI Bank के शेयर का भाव करीब 65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर था। जो अगस्त 2013 में 150 रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह अप्रैल 2017 में ICICI Bank के शेयर का भाव करीब 305 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। वहीं सितंबर 2021 में ICICI Bank का शेयर 720 रुपये पर पहुंच गया। ऐसे में देखें तो यह बैंकिंग स्टॉक 2009 के बाद से अब तक हर साल शेयरधारकों की संपत्ति दोगुना करता रहा है।


 डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, पहली बार एक डॉलर का भाव ₹77के पार

ICICI Bank का करेंट मार्केट कैपिटल 4.95 लाख करोड़ रुपये है और यह मार्केट कैप के लिहाज से भारत की छठवीं सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी है। मार्केट कैप के लिहाज से Reliance Industries Limited, TCS, HDFC Bank, Infosys और HUL भारत की टॉप 5 कंपनियां है।

ICICI Bank का वर्तमान ट्रेड वॉल्यूम 27 लाख के आसपास है और इसका पिछले 20 दिनों का औसत ट्रेड वॉल्यूम 1.67 करोड़ रुपये है। इसकी बुक वैल्यू पर शेयर 222 से ज्यादा है। ICICI Bank का शेयर प्राइस वर्तमान में 19 के PE मल्टीप्ल पर नजर आ रहा है जो 21.51 के सेक्टर PE मल्टीप्ल से कम है। एनएसई पर ICICI Bank के शेयर का 52 वीक हाई 867 रुपये है जो इसका ऑल टाइम हाई पर है। एनएसई पर इसका 52 वीक लो 591 रुपये पर है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।