5 कारोबारी सत्रों में 42% से ज्यादा भागा ये केमिकल शेयर, जानिए क्या है ब्रोकरेज हाउसेज की राय

आनंदराठी ने अपने एक नोट में कहा है कि Sharda Cropchem का आगे का आउटलुक काफी अच्छा नजर आ रहा है। कंपनी का फोकस बाजार में अपनी पैठ बढ़ाने पर है.

अपडेटेड Jan 26, 2022 पर 1:26 PM
Story continues below Advertisement
31 दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में Sharda Cropchem की रेवेन्यू सालाना आधार पर 78 फीसदी और तिमाही आधार पर 37 फीसदी बढ़ी है।

Multibagger stock:पिछले 5 कारोबारी सत्रों में 42 फीसदी की रैली के साथ Sharda Cropchem आउटपरफॉर्म करता नजर आया है। इसी अवधि में सेंसेक्स 4 फीसदी टूटा है। पिछले 1 महीने में इस केमिकल स्टॉक ने 53 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है जबकि पिछले 1 साल में इसने 90 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। Q3 नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउस इस स्टॉक पर और बुलिश नजर आ रहे हैं।

सभी क्षेत्रों में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, आय में बढ़त और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स के चलते 31 दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में Sharda Cropchem की रेवेन्यू सालाना आधार पर 78 फीसदी और तिमाही आधार पर 37 फीसदी बढ़ी है।

आनंदराठी ने अपने एक नोट में कहा है कि Sharda Cropchem का आगे का आउटलुक काफी अच्छा नजर आ रहा है। कंपनी का फोकस बाजार में अपनी पैठ बढ़ाने पर है। इसके लिए कंपनी निवेश भी बढ़ा रही है जिससे आगे इसके कारोबार को मजबूती मिलेगी। उम्मीद है कि 2022-24 की अवधि में कंपनी की आय में सालाना आधार पर 14 फीसदी और मुनाफे में सालाना आधार पर 15 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है। आनंदराठी ने इस स्टॉक को Buy ऱेटिंग देते हुए इसका टार्गेट बदलकर 600 रुपये कर दिया है।


Budget 2022: बजट में भारतीय बाजार को आर्कषक बनाने वाले किसी भी कोशिश को बाजार से मिलेगा थम्स अप- सोनम श्रीवास्तव

एक और ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि पिछले कुछ सालों के दौरान Sharda Cropchem के प्रदर्शन पर कई कारणों से दबाव रहा है। इसकी वजह खराब जियोग्राफिकल मिक्स, कच्चे माल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी और बढ़ी लागत को ग्राहकों तक पास ना कर पाना इसकी बड़ी वजह रही है लेकिन कंपनी ने काफी हद तक इन चुनौतियों से निपटने में सफलता हासिल कर ली है जिसको देखते हुए इस स्टॉक में Buy की सलाह है। जल्द ही इसमें 570 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।