Get App

यह मल्टीबैगर केमिकल स्टॉक HDFC Securities के टॉप पिक्स में हैं शामिल, जानिए क्या है टार्गेट और स्टॉपलॉस

ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक को Buy रेटिंग देते हुए 290-345 रुपये का लक्ष्य दिया है और कहा है कि 258-267.3 रुपये के बीच मिलने पर इस स्टॉक में एंट्री करनी चाहिए। इसके लिए 245 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाना चाहिए.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2022 पर 2:26 PM
यह मल्टीबैगर केमिकल स्टॉक HDFC Securities के टॉप पिक्स में हैं शामिल, जानिए  क्या  है टार्गेट और स्टॉपलॉस
ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि इस केमिकल स्टॉक का ट्रेन्ड अपने इंटरमीडिएट हाई को पार करने के बाद पॉजिटीव हो गया है।

घरेलू ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म HDFC Securities का कहना है कि Vinyl Chemicals के शेयर एक इटरमीडिएट अपट्रेन्ड में नजर आ रहे है क्योंकि पिछले कई महीने से यह शेयर हायर टॉप और हायर बॉटम बना रहा है।

ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि इस केमिकल स्टॉक का ट्रेन्ड अपने इंटरमीडिएट हाई को पार करने के बाद पॉजिटीव हो गया है। स्टॉक में तेजी के पूरे संकेत नजर आ रहे है। इस स्टॉक का इटरमीडिएट टेक्निकल सेटअप भी पॉजिटीव नजर आ रहा है।

नजारा टेक्नोलॉजी ad-tech फर्म Datawrkz में खरीदेगी 55% हिस्सेदारी, जानिए अहम बातें

एचडीएफसी सिक्योरिटी का कहना है कि यह मल्टीबैगर स्टॉक आनेवाले हफ्तों में और तेजी दिखा सकता है जिसको ध्यान में रखते हुए ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक को Buy रेटिंग देते हुए 290-345 रुपये का लक्ष्य दिया है और कहा है कि 258-267.3 रुपये के बीच मिलने पर इस स्टॉक में एंट्री करनी चाहिए। इसके लिए 245 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाना चाहिए। स्टॉक केलिए बताया गया लक्ष्य 1-3 महीने में हासिल हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें